{"_id":"5f50ff028ebc3e5471344cf8","slug":"himachal-cabinet-meeting-these-decisions-can-be-taken-in-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर
Fri, 04 Sep 2020 08:59 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में प्रस्तावित इस बैठक में हिमाचल में मंदिरों को खोलने पर फैसला हो सकता है। इसके लिए कैबिनेट एसओपी को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा सात सितंबर से शुरू होने जा रहे प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा संभावित है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई स्वास्थ्य संस्थानों के स्तरोन्नयन के एजेंडे भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
भारत और चीन शासित तिब्बत सीमा पर चल रहे तनाव के बारे में भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुति दी जा सकती है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के मामले भी कैबिनेट में जा सकते हैं। कोरोना पाजिटिव आने के बाद कैबिनेट की बैठक में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर शामिल नहीं होंगे। जबकि मंत्री सुखराम चौधरी ठीक होने के बाद बैठक में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन