{"_id":"6880d18a52730a0d22054a76","slug":"himachal-cabinet-meeting-proposed-on-july-24-postponed-due-to-unavoidable-reasons-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 24 जुलाई को प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 24 जुलाई को प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से टली
Wed, 23 Jul 2025 05:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:42 PM IST
सार
मंत्रिमंडल की बैठक गरुवार को नहीं होगी। इसे अब आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में सभी मंत्रियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गरुवार को नहीं होगी। इसे अब आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में सभी मंत्रियों को सूचित किया गया। हालांकि, इस बैठक के बारे में पहले से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर पर निर्णय होना था। इसके अलावा मानसून सत्र की तिथियों पर भी फैसला होना संभावित था। संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से दी गई सूचना में कैबिनेट की बैठक को आगे टाले जाने के अपरिहार्य कारण बताए गए हैं।
विज्ञापन