{"_id":"65f057fb8c9accbca3077f08","slug":"himachal-cabinet-meeting-postponed-next-date-not-decided-yet-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक टली, अभी अगली तिथि तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक टली, अभी अगली तिथि तय नहीं
Tue, 12 Mar 2024 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:56 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मंत्रिमंडल की यह बैठक महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में बजट घोषणाओं को मंजूरी दी जानी है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : आईपीआर विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार शाम को नहीं हो पाई। इस बैठक की तिथि आगामी दिनों में कभी भी तय हो सकती है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मंत्रिमंडल की यह बैठक महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में बजट घोषणाओं को मंजूरी दी जानी है। इसके अलावा कई अन्य विभागों से संबंधित निर्णय भी लिए जाने हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
सल्याणा, लिदबड़, हरोली मेला और घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को राज्यस्तरीय दर्जा
कांगड़ा केे जिलास्तरीय छिंज मेला सल्याणा, नगरोटा बगवां के लिदबड़, ऊना के हरोली मेला और बिलासपुर के घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को राज्यस्तरीय दर्जा दिया गया है। जिला किन्नौर के सांगला होली उत्सव, जयसिंहपुर के होली मेला और बिलासपुर के अजमेर भराड़ी ग्रीष्मोत्सव को जिलास्तरीय दर्जा मिला है। शिमला के महासू मेला कोटखाई और कांगड़ा के गंगथ क्यालू महाराज मेले को भी जिलास्तरीय दर्जा दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के सचिव भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर की ओर से जारी अधिसूचना लागू कर दी गई है।
विज्ञापन