{"_id":"594d55f94f1c1b6b578b47fb","slug":"himachal-cabinet-meeting-on-24th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक: खुलेगा नौकरियों का पिटारा, होंगे ये बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट बैठक: खुलेगा नौकरियों का पिटारा, होंगे ये बड़े फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की 24 जून को प्रस्तावित बैठक में नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते कई मंत्रियों ने विभागों को रिक्त पदों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कांस्टेबल के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों में बदलाव को भी सरकार मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन
ऐसा होने पर सूबे में बारह सौ कांस्टेबलों की भर्ती का रास्ता खुलेगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग में स्कूलों को अपग्रेड करने, शहरी निकायों में निर्वाचित सदस्यों के अधिकार क्षेत्र, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर भी फैसले आ सकते हैं। शनिवार को सुबह दस बजे मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। इसमें सरकार की लंबित घोषणाओं के प्रस्ताव मंजूरी के लिए कैबिनेट में आने हैं।
विज्ञापन
हालांकि चुनावों को देखते हुए सरकार की नजर रोजगार और विकास योजनाओं पर रहेगी। ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चल रही कवायद पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कुछ विभागों के सेवा नियमों में संशोधन के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को भी कैबिनेट में राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन
सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण पर फंसे कानूनी पेच के चलते उनके मानदेय वृद्धि पर विचार कर रही है। विकास योजनाओं में सरकार नए कालेजों और स्कूलों को खोले जाने की घोषणाओं पर मुहर लगा सकती है। जिन स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा हो चुकी है उनके आदेश भी आने हैं।