फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting on 01 february 2019

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Fri, 01 Feb 2019 10:11 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting on 01 february 2019

सूबे में निवेश के लिए बंगलूरू और हैदराबाद में रोड शो से लौटते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर तीन बजे शिमला पहुंचेंगे और पांच बजे बैठक शुरू करेंगे। बैठक में बजट सत्र के पहले दिन पढ़े जाने वाले राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


इसके अलावा राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला के सवाल उठाने के बाद जयराम मंत्रिमंडल अपने एक फैसले को पलट सकती है। दरअसल, जयराम मंत्रिमंडल ने पिछली बैठक में ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षक को नियमित करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

मंत्रिमंडल अपने ही फैसले को पलट सकता है

himachal cabinet meeting on 01 february 2019

जिसके बाद हाल ही में धवाला ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखने के बाद पत्रकार वार्ता कर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आरोप लगाया था कि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने नियमों को दरकिनार कर अपने चहेते को सरकारी नौकरी पर लगाने के लिए पद का दुरुपयोग किया है।

यही नहीं, अमरजीत की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए विजिलेंस जांच की मांग की थी। पार्टी के वरिष्ठ विधायक व उपाध्यक्ष के सवाल उठाने के बाद जयराम सरकार मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को जांच के आदेश दे दिए थे लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मंत्रिमंडल अपने ही फैसले को पलट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed