{"_id":"61b7532b7a91793148366779","slug":"himachal-cabinet-meeting-now-of-20-december-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: फिर बदली कैबिनेट बैठक की तिथि, अब 20 दिसंबर को होगी, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: फिर बदली कैबिनेट बैठक की तिथि, अब 20 दिसंबर को होगी, जानें वजह
Mon, 13 Dec 2021 07:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:38 PM IST
सार
अब हिमाचल कैबिनेट की बैठक 20 दिसंबर को सुबह साढे़ 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। पहले 11, फिर 16, उसके बाद 18 और 20 दिसंबर को बैठक तय हुई है। इस तरह से यह तिथि चौथी बार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि एक बार फिर बदल गई है। अब यह बैठक 20 दिसंबर को सुबह साढे़ 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। नए वेतनमान को देने और इसके एरियर का एजेंडा तय न होने के अलावा सीएम जयराम ठाकुर की अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण यह बैठक आगे टल गई है। पहले 11, फिर 16, उसके बाद 18 और अब यह बैठक 20 दिसंबर को निर्धारित की गई है। इस तरह से यह तिथि चौथी बार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की जेसीसी बैठक के बाद राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। इसमें एक जनवरी 2022 से दिए जा रहे छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार नए वेतनमान के कैबिनेट मैमो पर चर्चा होनी है। इस मैमो को तैयार करने के लिए वित्त विभाग इन दिनों दिन-रात मेहनत कर रहा है। कमजोर वित्तीय स्थिति के बीच सरकारी कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से नए वेतनमान, इससे संबंधित भत्तों और एरियर को दिया जाना है। इसके लिए वित्त विभाग अपना एजेंडा कैबिनेट की बैठक में लेकर जाएगा। इस पर औपचारिक निर्णय होंगे।
विज्ञापन