फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting news today

कैबिनेट की बैठक में हो सकते हैं ये बड़े फैसले, एक क्लिक में जानिए

Mon, 02 Apr 2018 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 02 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting news today

विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सदन पटल पर क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी सहित कुछ विधेयक रखे जाने से पहले उन्हें कैबिनेट से पारित करवाया जाना है।

विज्ञापन


पूर्व सरकार के समय का खेल विधेयक सरकार को वापस लेने की तैयारी चल रही है। राज्यपाल के पास विचाराधीन विधेयक को वापस लेने के लिए मंत्रिमंडल बैठक में मुहर लगेगी। कैबिनेट निजी शिक्षण संस्थानों को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अधीन लाने पर भी चर्चा करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एसएमसी शिक्षकों के सेवा विस्तार का रिन्यूअल, कंडक्टर भर्ती प्रकरण जैसे मामले भी आ सकते हैं। विधानसभा के चालू सत्र में सरकार मंडी में प्रस्तावित क्लस्टर विवि की स्थापना को लेकर विधेयक ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल देगा हरी झंडी

himachal cabinet meeting news today

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विवि को जल्द बनाने की बात कर चुके हैं। दूसरा विधेयक वन टाइम सेटलमेंट को लेकर आ सकता है। कर और शुल्क से संबंधित बकायादारों को राहत देने के लिए यह विधेयक सरकार लाने की तैयारी में है।

विधानसभा से पारित पूर्व सरकार के खेल बिल की वापसी को मंत्रिमंडल हरी झंडी देगा। सरकार विधेयक को नए सिरे से तैयार कर फिर सदन में लाएगी। शिक्षकों के ट्रांसफर एक्ट पर अभी स्थिति अस्पष्ट है।

एक्ट लाने का मामला अगले सत्र तक खिसक सकता है। कंडक्टर भर्ती पर लगी रोक हट सकती है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई इन भर्तियों पर लंबे समय से संशय बना हुआ है। शिक्षा समेत कुछ विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी कैबिनेट में प्रस्ताव आने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed