फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting latest update today: These big decisions including plying buses with 100 percent capacity may be taken

हिमाचल कैबिनेट बैठक: 100 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाने समेत इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Tue, 06 Jul 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की सात जुलाई को प्रस्तावित बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting latest update today: These big decisions including plying buses with 100 percent capacity may be taken
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार सात जुलाई को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। बैठक सुबह 10:30 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी।बैठक में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें चलाने के अलावा शिक्षा से संबंधित व अन्य बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।  हिमाचल में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम भी बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ाने की मांग कर रहा है।  प्रदेश में इस समय करीब 1500 बसें रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं, जबकि बाहरी राज्यों के लिए 317 बसें चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम का मानना है कि अगर सरकार 100 फीसदी सीटिंग क्षमता बढ़ाने के आदेश जारी करती है तो प्रदेश और बाहरी राज्यों के रूटों में 3300 बसें चलाई जाएंगी। उधर, प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में अब तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में भी विद्यार्थी फेल किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम के आधार पर ही इन्हें अगली कक्षा में भेजा जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हुए नए प्रावधान को लागू करने के लिए बुधवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड या समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय प्रश्नपत्र तैयार करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच स्कूल और ब्लॉक स्तर पर की जाएगी। इसी शैक्षणिक सत्र से नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को खोलने का बुधवार को कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। 12वीं कक्षा का  परिणाम निकलने के बाद कॉलेजों में दाखिला शुरू होने हैं। ऐसे में 2 अगस्त से कॉलेज खोले जा सकते हैं। 15 जुलाई से स्कूलों में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए अभिभावकों के सहमति पत्र पर बुलाने का फैसला हो सकता है। बैठक 10:30 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। कॉलेजों के फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन करवाने पर सहमति बन सकती है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर मंत्रणा हो सकती है। चार हजार शिक्षकों, पांच हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती एजेंडे में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed