फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal budget session: CM Jairam said that In many places such incidents happened that even the clothes of MLAs were taken off

जासूसी मामला: सदन में सीएम जयराम बोले- कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हुईं कि विधायकों के कपडे़ तक उतार दिए

Thu, 24 Feb 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 10:06 PM IST
सार

 सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक को जिस पर विश्वास हो, वही पीएसओ दिया जाता है। अनेक बार विधायकों को काले झंडे दिखाए जाते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सूचना ली जाती है। सरकार पर विधायक की सुरक्षा की जिम्मेवारी है।

विज्ञापन
Himachal budget session: CM Jairam said that In many places such incidents happened that even the clothes of MLAs were taken off
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल विधानसभा सदन में कहा कि विधायकों की जासूसी विशेषाधिकार हनन का मामला है। इन्हें पेगासस क्या मिला, इन्होंने पीएसओ भी पेगासस बना लिए। इन्हें सत्तापक्ष के विधायकों पर भी विश्वास नहीं है।वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक को जिस पर विश्वास हो, वही पीएसओ दिया जाता है। अनेक बार विधायकों को काले झंडे दिखाए जाते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सूचना ली जाती है। सरकार पर विधायक की सुरक्षा की जिम्मेवारी है। कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं कि विधायकों के कपडे़ तक उतार दिए, लेकिन राज्य सरकार की ओर से ऐसा कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। ऊना के कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने भी कहा कि उन्हें पीएसओ दिया जाए, लेकिन ऐसे रेकी न की जाए। इस पर मुख्यमंत्री बोले कि यह महत्वपूर्ण विषय विधायकों से जुड़ा है। इन्होंने जहां से यह मैसेज लिया है, वह स्रोत कितना विश्वसनीय है, उन्हें मालूम नहीं है। अगर इसमें सच्चाई पाई गई तो कार्रवाई करेंगे।  

विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष ने गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष ने निकाली सरकार की खामियां
उधर, विधानसभा सदन में गुरुवार को दोपहर बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से 9 सदस्यों ने भाग लिया। सत्ता पक्ष ने जहां सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया  वहीं विपक्ष ने सरकार की नाकामियों को लेकर शब्दों के जुबानी हमले बोले।  भाजपा विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में समाज के हर वर्ग के कल्याण कार्यों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया गया है। हिमाचल की 10 फीसदी आबादी सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही है। विधायक बलबीर सिंह ने भी सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाने साधे। विधायक बलबीर वर्मा, विक्रम जरयाल, इंद्रदत लखनपाल, लखविंद्र सिंह राणा ने भी चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन


राजस्थान से चल पड़ी ओपीएस की गाड़ी -  विक्रमादित्य
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की गाड़ी राजस्थान से चल पड़ी है, हिमाचल में भी कांग्रेस के सत्ता पर आने से इसे बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि  4 साल से आईजीएमसी में नई ओपीडी बनकर तैयार है लेकिन सरकार रिबन तक नही काट पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस चला हुआ कारतूस: मंत्री  राजेंद्र गर्ग
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस जला हुआ कारतूस है। जयराम सरकर ने हर वर्ग को राहत दी है।  सरकार और विभाग के अधिकारी जनता के पास जाकर उनकी समस्या सुन रहे है। उनका निवारण कर रहे है।

कर्ज में डूबती जा रही डबल इंजन की सरकार: राजेंद्र राणा
विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में हर जिला में रोजगार मेले लगाने की बात कही थी, ऐसे में वह बताए कि कितने लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से  पहले भी सरकार ओल्ड पेंशन दे रही थी, ऐसे में उसे क्यों बंद किया गया ? अस्पतालों में मशीनें खराब है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पर कर्ज मे डूबती जा रही है। 

दिवंगत पूर्व विधायकों कश्मीरी लाल और चमन लाल को किया याद

 विधानसभा सदन में वीरवार सुबह दिवंगत पूर्व विधायकों कश्मीरी लाल जोशी और चमन लाल गाचली को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित दोनों पक्षों के कई विधायकों ने शोकोद्गार के दौरान अपनी संवेदनाएं जताईं। कश्मीरी लाल जोशी का 28 जनवरी 2022 को 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। जोशी ने तीन बार ऊना के संतोषगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। सोलन के कसौली से विधायक रहे चमनलाल गाचली का 13 फरवरी 2022 को 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed