{"_id":"598efc874f1c1b87458b46aa","slug":"himachal-budget-of-229-crore-rupee-for-detailed-project-report-of-61-high-ways","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तैयार होगी नेशनल हाईवे की डीपीआर, सरकार ने जारी किए 229 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तैयार होगी नेशनल हाईवे की डीपीआर, सरकार ने जारी किए 229 करोड़ रुपये
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में घोषित 61 नए नेशनल हाइवे की डीपीआर को केंद्र से 229 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते वर्ष हमीरपुर दौरे के दौरान नए नेशनल हाइवे बनाने की घोषणा की थी। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने सबसे पहले धनेटा-बड़सर वाया शाहतलाई-बरठी राज्यमार्ग को एनएच बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीपीआर के लिए बजट की स्वीकृति मिलते ही अब एनएच अथॉरिटी टेंडर आमंत्रित करने जा रहा रहा है। धनेटा से बिलासपुर के बरठी तक इस मार्ग की कुल दूरी 61 किलोमीटर है। वर्तमान में यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के पास है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर जगह-जगह तंग मोड़, सड़कों की कम चौड़ाई और मरम्मत के अभाव में जगह-जगह गड्ढे हैं। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई बार इस मार्ग पर सड़क हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन टेंडर आमंत्रित होने के बाद शीघ्र ही इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। इसके बाद इस मार्ग को एनएच के स्टैंडर्ड के मुताबिक चौड़ा करने के लिए पेड़ों की डिमार्केशन और कटाई और अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू होगी।
एनएच के एक्सईएन एचएल शर्मा ने कहा कि नए नेशनल हाइवे की डीपीआर के लिए बजट आ चुका है। सबसे पहले धनेटा-बड़सर वाया शाहतलाई-बरठी को एनएच बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।