मामा के पैसे से पढ़ाई कर टॉपर बन गया बढ़ई का बेटा केवल
12th कक्षा के आर्ट्स संकाय में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल करने वाले केवल कुमार ने गरीब परिवार से संबंध रहने के बावजूद परिवार को नाम रोशन किया है।
परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि केवल के मामा उसके पढ़ाई में आने वाला खर्च उठाते थे। हिमाचल के चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ के इस छात्र ने अपनी इस कमजोरी को ताकत बनाकर लक्ष्य निर्धारित किया और मेरिट मे आने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखा है।
बढ़ई का काम करते हैं पिता
केवल के पिता बढ़ई का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मगर कई मर्तबा पैसों का अभाव केवल को खलता था। ऐसे में उसके मामा राकेश खन्ना उसकी मदद करते थे। वह मलाणा में दुकान में काम करते हैं।
केवल ने जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कला संकाय के तहत 94.6 प्रतिशत अंक हासिल प्रदेश भर में प्रतिभा का ढंका बजाया है। केवल का एक बड़ा भाई है, जोकि बेरोजगार है।
जबकि, उनकी एक बहन है की शादी हो चुकी है। केवल कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता पृथी सिंह और कश्मीरू देवी सहित मामा को दिया है।