फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal board 12th class result 50 percent student fail in gsss bohni Hamirpur

इस स्कूल में आधे से ज्यादा विद्यार्थी फेल, अध्यापकों की कार्यप्रणाली पर सवाल

Fri, 27 Apr 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
himachal board 12th class result 50 percent student fail in gsss bohni Hamirpur

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी जिला हमीरपुर के आधे से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं। इससे स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


एक स्कूल में पास होने वाले छात्रों में से फेल छात्रों की संख्या ज्यादा होने से अध्यापकों के पढ़ाने के तरीके पर भी अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। स्कूल में कुल 54 बच्चों ने तीनों विषयों में परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


इनमें 25 बच्चे फेल हैं। 18 बच्चों को कंपार्टमेंट आई है। 11 बच्चे ही पास हो पाए हैं। विज्ञान संकाय के कुल 21 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 13 छात्र फेल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर छात्र फेल और कंपार्टमेंट होल्डर

himachal board 12th class result 50 percent student fail in gsss bohni Hamirpur

एक बच्चे को कंपार्टमेंट आई है और सात बच्चे पास हैं। कला संकाय में 18 छात्रों में से महज एक छात्र ही परीक्षा पास कर पाया है। आठ छात्र फेल और नौ की कंपार्टमेंट आई है। वाणिज्य संकाय में कुल 15 छात्रों में महज तीन छात्र ही पास हैं।

आठ छात्रों की कंपार्टमेंट और चार छात्र फेल हैं। ज्यादातर छात्र फेल और कंपार्टमेंट होल्डर हैं। इससे अध्यापकों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। उधर, प्रधानाचार्य नीलम शर्मा का कहना है कि स्कूल में अंग्रेजी का महज एक ही प्रवक्ता है।

इसकी भी हाल ही में ज्वाइनिंग हुई है। इस कारण ज्यादातर बच्चों को अंग्रेजी में कंपार्टमेंट आई है और फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कैमरे लगना भी इसका एक कारण है, क्योंकि कैमरों के कारण कई बच्चे घबरा जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed