फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP Yuva Morcha will organize Modi fair on PM's birthday

पीएम के जन्मदिन पर हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा लगाएगा मोदी मेला

Thu, 09 Sep 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 10:00 PM IST
सार

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजयुमो 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोदी मेले का आयोजन करेगा। जिला स्तरीय भाजयुमो समितियां पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनियां लगाएंगी।

विज्ञापन
Himachal BJP Yuva Morcha will organize Modi fair on PM's birthday
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजयुमो 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोदी मेले का आयोजन करेगा। जिला स्तरीय भाजयुमो समितियां पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनियां लगाएंगी। जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, दो अक्तूबर को गांधी जयंती और स्वच्छता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान और अनेक  अभियान चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने। इस वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिवस और उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में कार्यकाल का एक साथ सुखद संयोग रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार ‘सेवा और समर्पण अभियान’ 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करवाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed