फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP will get new state president soon

हिमाचल भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

Fri, 21 Jun 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Himachal BJP will get new state president soon
शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को जल्द नया अध्यक्ष मिलेगा। सतपाल सत्ती के बतौर प्रदेशाध्यक्ष तीन-तीन साल के दो टर्म पूरा करने के बाद अब किसी और नेता को पार्टी के राज्य प्रमुख की कमान सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा अपना सदस्यता अभियान पूरा करेगी। उसके बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे। चुनाव संपन्न होते ही भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा। इस प्रक्रिया में दो से चार महीने लग जाएंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार को भी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की पर्यटन निगम के शिमला स्थित होटल हॉलीडे होम में एक बैठक हुई। इसमें भी संगठनात्मक चुनाव पर मंत्रणा की गई। बतौर प्रदेशाध्यक्ष सत्ती का राज्य में सफल कार्यकाल माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नड्डा का पसंदीदा होगा अगला अध्यक्ष 

Himachal BJP will get new state president soon
शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

सत्ती के अध्यक्ष रहते हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्तासीन हुई। हालांकि ऊना सीट से सत्ती खुद चुनाव हार गए थे। सत्ती के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत हुई।

हालांकि इसके लिए मोदी लहर को ही प्रमुख कारण माना गया। चूंकि अब सत्ती के अध्यक्ष बने रहने को लेकर दो टर्म पूरा होने के नियम आडे़ आ रहे हैं, इसीलिए भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलना तय है।

हिमाचल में अगला अध्यक्ष भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी होगा। इस स्थिति में नड्डा के कई करीबी नेता इस पद के लिए आने वाले दिनों में दावेदारी में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed