फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP will brainstorm for three days in Shimla for mission repeat

मिशन रिपीट के लिए शिमला में तीन दिन मंथन करेगी हिमाचल भाजपा

Mon, 14 Jun 2021 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jun 2021 07:09 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश भाजपा की मंगलवार से शुरू होने जा रही तीन दिवसीय बैठकें में मिशन रिपीट की रणनीति बनेगी। इसमें मंत्रियों, विधायकों, निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का गहन मंथन होगा। 

विज्ञापन
Himachal BJP will brainstorm for three days in Shimla for mission repeat
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन ने पिछले विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशियों को 16 जून को शिमला बुलाया है। इनमें सभी विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों को भी आमंत्रित किया है। इनके साथ भाजपा के दिग्गज उपचुनावों और अगले साल होने जा रहे विधानसभा के आम चुनाव पर मंत्रणा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश भाजपा की मंगलवार से शुरू होने जा रही तीन दिवसीय बैठकें में मिशन रिपीट की रणनीति बनेगी।

विज्ञापन


इसमें मंत्रियों, विधायकों, निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का गहन मंथन होगा। पार्टी पदाधिकारियों से भी टिप्स लिए जाएंगे। इसमें सरकार और संगठन की कार्यशैली को और बेहतर करने पर मंत्रणा होगी। 15, 16 और 17 जून को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में यह बैठकें होंगी। सेवा ही संगठन भाग-दो की समीक्षाओं के लिए भाजपा की बैठकें 15 जून से शिमला के होटल पीटरहाफ में शुरू होंगी। इनमें भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पहली बैठक शाम चार बजे शुरू होगी। 16 जून को प्रथम बैठक नौ बजे प्रारंभ होगी। उसके बाद शाम चार बजे 2017 विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की जाएगी। इसी दिन शाम सात बजे भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को पहली बैठक सुबह नौ बजे प्रारंभ होंगी, जिसमें सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री भाग लेंगे। उसके बाद 11 बजे सभी संसदीय क्षेत्र जिला और मोर्चों के प्रभारियों के साथ बैठक होगी। दोपहर 2.30 बजे बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। शाम 4.30 बजे जिला शिमला के पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की वर्चुअल माध्यम से कार्यसमिति, जिला और मंडलों की कार्यसमिति के साथ बैठक होती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed