फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp strategy for loksabha election 2019 and cm jairam thakur

सुझाव पेटी रखकर लोगों से मुद्दे पूछेगी भाजपा, लोगों को बांटे जाएंगे 3-3 हजार पर्चे

Mon, 11 Feb 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Feb 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp strategy for loksabha election 2019 and cm jairam thakur

हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सुझाव पेटी रखकर लोगों से पूछेंगे कि दृष्टिपत्र में किन मुद्दाें को लें। इनमें तीन-तीन हजार फ ार्म और एक-एक सुझाव पेटी भेजेंगे जो बाद में दिल्ली जाएंगी। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा कार्यसमिति की दीपकमल में हुई बैठक के बाद शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि चुनाव के लिए प्रत्याशी आचार संहिता के बाद तय होंगे। प्रत्याशियों पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। सत्ती ने कार्यसमिति की बैठक के अन्य फैसलों की भी जानकारी दी। केंद्रीय नेतृत्व और लोकसभा चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत के साथ पिछले दिनों हुई मंत्रणा के बाद यह शेड्यूल जारी करने की बात कर सत्ती ने कहा कि फ रवरी और मार्च महीने में हर कार्यकर्ता चुनावी प्रचार मेें जुटेगा।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, सांसद रामस्वरूप शर्मा, संगठन मंत्री पवन राणा, मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। केंद्र और राज्य सरकार के बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा, शांता और अनुराग नहीं पहुंचे बैठक में 
बैठक में नड्डा, शांता और अनुराग नहीं पहुंचे। सत्ती ने बताया कि नड्डा यूपी में व्यस्त हैं तो शांताकुमार दिल्ली हैं। अनुराग फूड पार्क के उद्घाटन में व्यस्त थे। 

ये हुए फैसले 
1000 रुपये की ऑनलाइन डोनेशन की अपील 
11 फरवरी को समर्पण दिवस बूथ स्तर पर होगा। सत्ती ने कार्यकर्ताओें से इस दिन पार्टी के लिए मोदी एप पर ऑनलाइन डोनेशन की अपील की। मंत्री, विधायक विधानसभा परिसर में ही 12 बजे समर्पण दिवस मनाएंगे। 

घर पर फहराएंगे कार्यकर्ता, हर हलके को भेजेंगे दस हजार झंडे  
12 फरवरी से 2 मार्च तक ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम’ चलेगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा के झंडे फहराएंगे। मंत्री, विधायक तय कार्यकर्ता के घर जाएंगे। हर विस हलके को दस हजार झंडे, दस हजार स्टिकर और दस हजार परचे भेजे गए हैं।  

मोदी की नीतियों का प्रचार करते स्क्रीन रथ चलेंगे 
5 फरवरी से 4 मार्च तक ‘भारत के मन की बात मोदी जी के साथ’ कार्यक्रम होगा।  शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में मोदी की नीतियों का प्रचार करते स्क्रीन रथ चलेंगे। 

24 को पन्ना प्रमुख सम्मेलन कांगड़ा में, मन की बात भी  
24 फरवरी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आएंगे। इसी दिन मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भी सुना जाएगा। इस कार्यकाल का यह अंतिम कार्यक्रम हो सकता है। इसके बाद आचार संहिता लगेगी।  


हर बूथ पर 26 फरवरी को जलाएंगे दीपक 
26 फरवरी को ‘कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम’ बूथ स्तर पर होगा। इसमें शाम छह बजे से नौ बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ता दीप जलाएंगे। 28 फरवरी को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में मोदी मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 

बाइक रैली, मोर्चों के सम्मेलन होंगे
दो मार्च को भाजयुमो की बाइक और वाहन रैली होगी। मार्च महीने में ही मोर्चों के मंडलों के सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed