फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kangana Ranaut Shiv Sena News in Hindi: Himachal Bjp Protest Against Shiv Sena For Demolition Of Kangna Ranaut House

Kangana Ranaut News: कंंगना के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, करणी सेना ने संजय राउत का पुतला जलाया

Thu, 10 Sep 2020 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Sep 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shiv Sena News in Hindi: Himachal Bjp Protest Against Shiv Sena For Demolition Of Kangna Ranaut House
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटी और पद्मश्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में बीएमसी की कार्रवाई से प्रदेश के लोगों में भारी गुस्सा है। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य संगठनों ने उद्धव सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए। पूर्व सैनिक भी कंगना के समर्थन में उतर आए हैं। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिले में कंगना के समर्थन में रैलियां निकाली गईं और उद्धव ठाकरे के पुतले फूंके गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ज्ञापन भेजे गए। 

विज्ञापन


करणी सेना की जिला बिलासपुर इकाई ने जिला मुख्यालय के चंपा पार्क के पास प्रदेश संगठन महामंत्री शशि शर्मा के नेतृत्व में विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुंबई में कंगना का दफ्तर तोड़ने के विरोध में महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रवक्ता संजय राउत और शिवसेना का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


उधर, ऊना जिले में भी कई जगह भाजपा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संजय राउत और उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया। गगरेट में भाजपाइयों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। विहिप और बजरंग दल की बंगाणा इकाई ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कंगना के कार्यालय तोड़ने को महाराष्ट्र सरकार का फासीवादी निर्णय करार दिया। रामपुर भाजपा ने भी एसडीएम सुरेंद्र मोहन के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा। कुल्लू में भाजपा और करणी सेना ने कंगना का समर्थन किया। भाजपा ने जिला मुख्यालय के साथ मनाली और सैंज में धरना दिया।

करणी सेना ने ढालपुर में भी रैली निकाली। कुल्लू कांग्रेस ने बैठक कर कंगना के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है।नाहन में भाजपा ने कंगना के समर्थन में रैली निकाली। जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पद्मश्री से सम्मानित कंगना के पक्ष में पांवटा साहिब में भाजपा ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। 

कंगना से हुए अन्याय पर कार्रवाई करें राज्यपाल : शांता

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ हुए अन्याय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई बदले की भावना से की है। उन्होंने हिमाचल की बेटी के सांविधानिक अधिकारों को कुचलने पर भी चिंता जताई है।

कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन करने से रोका जाए। कहा कि हिमाचल की बेटी के संबंध में एक शिवसेना सांसद ने सभ्यता और शालीनता की सारी सीमाएं तोड़कर शर्मनाक शब्दों का प्रयोग किया है। अब महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के सभी सांविधानिक अधिकारों को कुचलकर उनके दफ्तर को तोड़ा है।

यह सारी कार्रवाई इतनी बर्बर है कि लोकतंत्र और सभ्य समाज में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उच्च न्यायालय ने भी सरकार को फटकार लगाई है। शांता ने लिखा है कहा कि हिमाचलवासी और कंगना का परिवार चिंता में हैं। भ्रष्टाचार तथा सिनेमा जगत में व्याप्त बुराइयों के संबंध में कंगना को अपने विचार प्रकट करने का संविधान पूरा अधिकार देता है।

शिवसेना पदाधिकारियों को गगल एयरपोर्ट में दिखाएंगे काले झंडे

प्रदेश युवा करणी सेना ने कहा कि मुंबई में शिवसेना ने हिमाचल की बेटी का अपमान किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। युवा करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल भारतीय और जिला कांगड़ा मीडिया प्रभारी रोहित सैनी ने कहा कि जब भी शिवसेना का कोई पदाधिकारी, कंगना का विरोध करने वाले नेता या अभिनेता गगल एयरपोर्ट पर आएगा तो उसे काले झंडे दिखाए जाएंगे। साथ ही गो बैक के नारे लगाए जाएंगे। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना की ओर से काले झंडे दिखाने और कंगना का ऑफिस बीएमसी की ओर से तोड़े जाने का विरोध किया है। 

ट्विटर पर छाया हिमाचल की बेटी हैशटैग

 सिने अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर पर बीएमसी की तोड़फोड़ की कार्रवाई से नाराज जनता ने गुरुवार  को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी भड़ास निकाली। गुरुवार को हिमाचल की बेटी हैशटैग दिनभर ट्विटर पर छाया रहा। हिमाचल से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तक के हजारों लोगों ने अपने ट्वीट कर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की इस कार्यशैली के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

आधिकारिक तौर पर तो भाजपा अभी तक इससे दूर है, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा के आईटी समन्वयक चेतन बरागटा, दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा, दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी पुनीत अग्रवाल ने भी इस हैशटैग के साथ ट्वीट कर कंगना को अपना खुला समर्थन दिया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल की बेटी हैशटैग के साथ करीब 50 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए हैं। 

कुनिहार की शिल्पा ने भी किया कंगना का समर्थन

बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हिमाचल की एक और बेटी शिल्पा जोशी भी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना के समर्थन में सामने आई हैं। कुनिहार निवासी शिल्पा ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिल्पा ने अभिनेत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि कंगना के लिए शिवसेना नेता ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वह सभी महिलाओं का अपमान है। कंगना हिमाचल की बेटी और एक महिला होने से पहले राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि नारी को अपशब्द कहना अमानवीय व्यवहार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed