फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp president satpal satti statement over BBMB Projects

प्रदेश को बीबीएमबी परियोजनाओं में पूर्णकालिक सदस्य बनाया जाए: सत्ती

Sat, 21 Sep 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp president satpal satti statement over BBMB Projects
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती (फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार ने दोबारा केंद्र से मांग की है कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में संशोधन कर हिमाचल को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) परियोजनाओं में पूर्णकालिक सदस्य बनाया जाए। इससे लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (एनजैडसी) की बैठक में यह मांग उठाई थी। 

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उत्तर क्षेत्र के मंत्रियों, भारत सरकार और उत्तरी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था। सत्ती ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए देश में विभिन्न प्रकार के बांधों के निर्माण को उपजाऊ भूमि दी है।
विज्ञापन


हिमाचल और राजस्थान सरकार के राहत और पुनर्वास अधिकारियों की एक समन्वय समिति गठित की जाए, जिससे हिमाचल प्रदेश के पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास को लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके। इस मुद्दे की निगरानी को एक राष्ट्रीय उच्च समिति भी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र से पांच हेक्टेयर तक वन भूमि के लिए वन स्वीकृतियां देने का अधिकार देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त रणनीति बनाई है, जो नशे से निपटने में सहायक सिद्ध होगी।


उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि केंद्रीय एजेंसियां सभी राज्यों के साथ नशे के व्यापार से संबंधित जानकारी साझा करें। राज्य की सीमा पर स्थित जिलों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर प्रदेश में नशे के व्यापार पर निगरानी रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed