फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal BJP Pradesh adhyaksh Suresh Kashyap press conference in Hamirpur

Himachal BJP: प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले- विस चुनाव में जिताऊ चेहरों को उतारेगी भाजपा

Mon, 06 Jun 2022 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Jun 2022 04:25 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि राज्य में एकता के साथ चुनाव लड़ेंगे। दो दिवसीय मैराथन बैठकों में सूक्ष्म विवरणों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Himachal BJP Pradesh adhyaksh Suresh Kashyap press conference in Hamirpur
हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश भाजपा संगठन ने मिशन रिपीट के रोडमैप पर हमीरपुर में मंथन शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में जिताऊ चेहरों को उतारने और गुटबाजी से निपटने के लिए नाराज चल रहे पदाधिकारियों से होने वाले नुकसान और उन्हें मनाने को लेकर सोमवार को बैठक में लंबी चर्चा हुई। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को तीन सत्र हुए।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के आठ वर्ष और प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव लाने पर चर्चा हुई। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग, त्रिदेव, लाभार्थियों, पंचायत और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों और पंच परमेश्वर सम्मेलन के साथ विजय संकल्प यात्रा, पूर्व सैनिकों की यात्राएं और सम्मेलन को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि एक लाख युवाओं की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा की गर्जना रैली होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद कोर ग्रुप की बैठक हुई। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने परिधि गृह हमीरपुर में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तीन विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के कारण लोगों की सहानुभूति से उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा चुनाव जीतीं। अर्की से वीरभद्र सिंह खुद विधायक थे, जबकि फतेहपुर में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया थे। दोनों सीटें कांग्रेस ने सहानुभूति के कारण जीती हैं। कोटखाई में अपनों के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

कहा कि भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सरकार को दोहराया है। अब समय आ गया है कि हिमाचल का रोडमैप बनाया जाए। राज्य में एकता के साथ चुनाव लड़ेंगे। दो दिवसीय मैराथन बैठकों में सूक्ष्म विवरणों पर चर्चा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अपने स्वास्थ्य कारणों से बैठकों में उपस्थित नहीं होंगे। दूसरे दिन मंगलवार को चार सत्र होंगे। कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव ईवीएम से होंगे। उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को अप्रभावी अध्यक्ष और कांग्रेस को विभाजित सदन बताया।


बैठक में ये रहे उपस्थित
पहले दिन की बैठक में विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, संगठन मंत्री पवन राणा, त्रिलोक जंवाल, त्रिलोक कपूर और जिला अध्यक्ष बलदेव समेत अन्य उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed