फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal bjp prabhari avinash rai khanna and gutbazi in bjp solan arki

अर्की भाजपा में गुटबाजी की दरार को नहीं भर सके खन्ना

Wed, 21 Jul 2021 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर योगेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
योगेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Jul 2021 02:08 PM IST
सार

बैठक में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा की जीत के समीकरण बिगाड़ रहे नेताओं से मिलने पहुंचे थे। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह एक रूटीन बैठक थी इससे पूर्व प्रदेश में तथा उसके पश्चात जिला की बैठक हुई थी।

विज्ञापन
Himachal bjp prabhari avinash rai khanna and gutbazi in bjp solan arki
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी अर्की भाजपा में गुटबाजी की दरार को नहीं भर सके। बीते दिनों दाड़लाघाट में जनकल्याण संस्था के सम्मेलन के दौरान भाजपा टिकट को लेकर सियासी हुंकार भरने वाले पूर्व विधायक गोविंद राम ने मंगलवार को आयोजित बैठक से किनारा किया। अर्की मंडल कार्य समिति की बैठक में गोविंद राम के न पहुंचने से सियासत फिर गर्मा गई है। हालांकि गोविंद राम ने बाद में कुनिहार में जिप सदस्य आशा परिहार के साथ भाजपा प्रभारी से मुलाकात कर बैठक में न पहुंचने की वजह का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन


गौर हो कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की कार्यसमिति की बैठक में उपचुनाव के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बीतेेे 8 जुलाई को अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था, जिस कारण अर्की की खाली सीट पर सियासी पारा दिन ब दिन गर्म हो रहा है। बीते रविवार को जन कल्याण संस्था ने दाड़लाघाट में एक बैठक की। बैठक में अर्की के पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार तथा जिप सदस्य अमर सिंह ठाकुर, अमरनाथ कौशल सहित अन्य नेताओं ने बैठक का आयोजन किया था।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो मंगलवार की बैठक में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा की जीत के समीकरण बिगाड़ रहे नेताओं से मिलने पहुंचे थे। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह एक रूटीन बैठक थी इससे पूर्व प्रदेश में तथा उसके पश्चात जिला की बैठक हुई थी। उसी कड़ी में बैठक मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए रखी थी। बीते विधानसभा चुनाव में अर्की से वीरभद्र सिंह ने रतन पाल सिंह को हराया था। चुनाव प्रचार के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों ने पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा को आश्वासन दिया था कि यदि सरकार भाजपा की बनती है तो उन्हें किसी पद पर आसीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी नाराजगी के चलते गोविंदराम शर्मा दबाव बनाने का मौका छोड़ना नहीं चाह रहे हैं तथा कई समर्थक उन्हें चुनाव लड़ने के लिए भी तैयारी कर चुके हैं। उधर, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने कहा कि बैठक की सूचना सभी नेताओं को दी गई थी। हालांकि उन्होंने व महामंत्री यशपाल कश्यप ने व्यक्तिगत तौर पर कई नेताओं को सूचित भी किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। उधर, गोविंदराम शर्मा ने भी देर शाम अविनाश राय खन्ना से कुनिहार में मुलाकात की तथा अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed