फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal BJP organization ignoring its weaknesses in election year

शिमला: चुनावी साल में अपनी कमजोरियां नजरअंदाज कर रहा भाजपा संगठन, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 26 Apr 2022 03:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Apr 2022 03:14 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पीटरहॉफ शिमला के मैदान में हुई जनसभा में कुर्सियां खाली रखने के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदेश भाजपा संगठन ने नरमी दिखाई है। 

विज्ञापन
himachal BJP organization ignoring its weaknesses in election year
शिमला में जेपी नड्डा का रोड शो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का भाजपा संगठन चुनावी साल में अपनी कमजोरियां दुरुस्त करने के बजाय नजरअंदाज कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पीटरहॉफ शिमला के मैदान में हुई जनसभा में कुर्सियां खाली रखने के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदेश भाजपा संगठन ने नरमी दिखाई है। संगठन नेतृत्व रैली में पर्याप्त भीड़ नहीं जुटा पाने वाले जिला और मंडल पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय इस पर परदा डालने में लगा हुआ है, जबकि संगठन नेताओें के पास रैली स्थल के वीडियो और फोटो तक उपलब्ध हैं।   
विज्ञापन


चुनावी वर्ष में शिमला के पीटरहॉफ में नौ अप्रैल का नड्डा का रोड शो और उसके बाद उनकी जनसभा प्रदेश भाजपा के लिए अहम थी। चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत का परचम लहराकर जगत प्रकाश नड्डा का कद और बढ़ा तो इसके बाद नवरात्र पर पहली बार वह हिमाचल आए। दुर्गाष्टमी के दिन उनके स्वागत में शिमला में रोड शो था। इसमें उन्होंने मिशन रिपीट के लिए चुनावी हुंकार भरी। प्रदेश विधानसभा के गेट से लेकर पीटरहॉफ के द्वार तक उनके स्वागत के लिए कई द्वार सजाए गए। रोड शो में अच्छी भीड़ थी, मगर रैली स्थल तक पहुंचते-पहुंचते यह छंटने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि पीटरहॉफ के मैदान में लगाई बहुत सी कुर्सियां खाली रहीं। नड्डा के भाषण के दौरान भी पिछली कई कुर्सियां नहीं भर पाईं, जबकि यह बहुत बड़ा रैली स्थल भी नहीं है।  
विज्ञापन


उपचुनाव में जो मंत्री, विधायक लीड नहीं दिला पाए, उनके लिए भी दिखाई नरमी 
- हिमाचल भाजपा को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इन उपचुनाव में कई मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों से पार्टी को लीड नहीं दिला पाए। चुनाव प्रभारी मंत्री भी भाजपा को जिताने में नाकाम रहे। भाजपा लोकसभा की मंडी, विधानसभा की अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई सीटें हार गई तो कई दिनों तक चर्चा रही कि कुछ मंत्रियों पर भी गात गिरेगी, मगर अब सब भुला-बिसरा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम बहुत अच्छा हुआ था। मैं खुद वहां पर मौजूद था। रोड शो और जनसभा भी वहां पर अच्छी हुई। बैठकें भी बहुत अच्छी हुईं। कार्रवाई करने की कोई अपेक्षा नहीं है। बात का बतंगड़ नहीं बनाया जाना ठीक नहीं है।- संजय टंडन, सह प्रभारी, हिमाचल प्रदेश भाजपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed