फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP meeting Strategy being made for Lok Sabha elections organizational issues also discussed

Himachal: जेपी नड्डा ने संगठन को किया चुस्त... प्रदेश अध्यक्ष बोले- हिमाचल में जीतेंगे चारों लोकसभा सीटें

Sun, 04 Feb 2024 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Feb 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP meeting Strategy being made for Lok Sabha elections organizational issues also discussed
जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को धर्मशाला के नजदीक गगल में भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ढाई घंटे चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक-अनेक अभियान चल रहे हैं, जिसमें गांव चलो अभियान है जिसके कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ कैसे मजबूत हों, इसका चिंतन किया गया, मन की बात कार्यक्रम को कैसे और प्रभावशाली बनाया जाए, मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ की बैठक हो अर्थात ग्राउंड जीरो के ऊपर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां किस प्रकार से पहुंचे और इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की जो नकारात्मक नीतियां हैं, जो परिवारवाद हैं इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जानकारी दी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए ज्वाइनिंग अभियान शुरू हुआ, जिसमें आज सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 


डा बिंदल ने कहा कि 2024 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए किस-किस तरीके के साथ संगठन को आगे बढ़ना है वह समस्त दिशा-निर्देश आज की बैठक में दिए गए और यथासमय संगठन अपने कार्यों को पूरा करेगा, ऐसा प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया। इस बैठक में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed