{"_id":"5c503d71bdec22739c3fdc45","slug":"himachal-bjp-lok-sabha-election-incharge-tirath-singh-rawat-statement-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी: रावत
Wed, 30 Jan 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रीय दलों की ओर से बनाए जा रहे गठबंधन मात्र अपनी पार्टियों के राजनीतिक अस्तित्व को बचाए रखने का प्रयास हैं।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी बन गई है और वह पूरी तरह से बैकफुट पर चल रही है। रावत मंगलवार को चिंतपूर्णी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार करोड़ लोगों के घरों में उजाला किया।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए। सूबे की जयराम सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल संतोषजनक रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तरजीह दी जा रही है। मोदी की विकासात्मक सोच के विदेशों में भी चर्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले रावत और प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान व मंदिर न्यास के सदस्य केवल कृष्ण कालिया, संजीव शर्मा, विनोद कालिया, जीवन कालिया, सतीश कालिया, निरंजन, विक्की, सुशील शर्मा, जीवन, कुंदन गर्ग आदि उपस्थित रहे।