फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp leader campaign in hariyana election

हरियाणा की जीत में हिमाचल का पसीना

Mon, 20 Oct 2014 09:54 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp leader campaign in hariyana election

हरियाणा में भाजपा की जीत में हिमाचल ने भी पसीना बहाया है। हिमाचल भाजपा के कई नेताओं ने पड़ोसी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए डटकर प्रचार किया।

विज्ञापन


धूमल, बिंदल, अनुराग सहित कई नेताओं ने खूब दमखम दिखाया। भाजपा के इन नेताओं के पास पांच जिलों के प्रचार की जिम्मेदारी रही। ये जिले पंचकूला, अंबाला, कैथल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल लगातार अंबाला और अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुटे रहे। डा. राजीव बिंदल को तो पांच जिलों की चुनाव की प्रचार और प्रचार समिति का प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. बिंदल लंबे समय से वहां प्रचार में डटे रहे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हमीरपुर के भाजपा सांसद ने लगभग हर लोकसभा क्षेत्र में जाकर रैलियां कीं।

इनके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी हिमाचल से सटे हरियाणा के विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में लगातार प्रचार में संलग्न रहे।

इन्होंने भी संभाली भाजपा की कमान

himachal bjp leader campaign in hariyana election

पंचकूला जिले में पुरुषोत्तम गुलेरिया को मीडिया इंचार्ज बनाया गया। महिला मोर्चा हिमाचल की अध्यक्ष रितू सेठी को इस जिले की जिम्मेवारी दी गई। पंचकूला में राजीव सैजल, कालका में बलदेव भंडारी, केएल ठाकुर सक्रिय रहे।

अंबाला जिले की जिम्मेवारी संजीव कटवाल के पास रही। अंबाला शहर में सुमित शर्मा, दुर्गानगर में बृज लाल, मथेडी में बृज लाल, अंबाला कैंट में सुभाष शर्मा, मुलाणा में हुक्म चंद शर्मा, बराडा में रोशन ठाकुर, नारायण गढ़ में विनय गुप्ता, यमुनानगर जिले में शिशु भाई धर्मा, यमुनानगर में अमर ठाकुर और जगाधरी में चौधरी सुखराम को प्रचार दायित्व दिया गया। थल का जिम्मा सूरत नेगी और कुरुक्षेत्र का जिम्मा राकेश शर्मा के पास रहा।

राजनीति में यह सकारात्मक बदलाव
भाजपा सांसद ने कहा कि यह सुखद ट्रेंड है। भारत की राजनीति में यह एक सकारात्मक बदलाव है। पहले जनता ने केंद्र मेें भाजपा को विजयी घोषित किया। अब प्रदेशों में भी भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत ने यही संकेत दिए है। लोगों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की इस सरकार पर भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed