फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP followers on Facebook and Twitter are more then himachal congress

हिमाचल में फेसबुक, ट्वीटर पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के फालोवर्स

Wed, 19 Dec 2018 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP followers on Facebook and Twitter are more then himachal congress
PIC

हिमाचल में फेसबुक और ट्वीटर पर कांग्रेस से ज्यादा सक्रिय भाजपा नजर आ रही है। सोशल मीडिया के सर्वाधिक प्रचलित माध्यमों में चाहे फेसबुक हो या ट्विटर, भाजपा के फॉलोवर्स कांग्रेस से अधिक हैं। राज्य के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल इस संदर्भ में काफी आगे-पीछे हैं। इनके आईटी और सोशल मीडिया प्रमुख इसके लिए अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। साथ ही विरोधी पार्टी के दावों को झूठा ठहरा रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार शाम तक की बात करें तो फेसबुक पर बीजेपी हिमाचल प्रदेश नाम के ऑफिशियल पेज पर 2,05,888 फॉलोवर्स नजर आए। इसी तरह से इंडियन नेशनल कांग्रेस हिमाचल प्रदेश नाम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 60,527 फॉलोवर्स दिखे। ट्वीटर पर तो हिमाचल कांग्रेस के 13,646 फॉलोवर्स हैं और इस पर 20 हजार 615 ट्वीट्स हैं। बीजेपी हिमाचल ट्वीटर खाते में 82,500 फालोवर्स अंकित हैं, जबकि इस पर 36,400 ट्वीट्स हैं।

विज्ञापन

रोजाना एक-दूसरे को ललकारती पोस्ट डाली जा रहीं

Himachal BJP followers on Facebook and Twitter are more then himachal congress

लोकसभा चुनाव को सामने हैं तो भाजपा और कांग्रेस की ओर से रोजाना विरोधियों को ललकारती कई पोस्ट फेसबुक तथा ट्वीटर पर डाली जा रही हैं। भाजपा ने तो अपने हर छोटे-बड़े कार्यक्रम के बारे में जानकारी देनी शुरू की है। इसमें पार्टी का ही नहीं, सरकारी समारोहों का अपडेट भी रहता है। 

‘हमें लोग ज्यादा फालो करते हैं, किसी भी ऑडिट को तैयार’  
वर्तमान समय सोशल मीडिया और सूचना प्रौद्योगिकी का है। हम अपडेट रहते हैं। लोगों से जुड़ने के फेसबुक, ट्वीटर आदि जबरदस्त माध्यम हैं। भाजपा दोनों पर ही कांग्रेस को बहुत पछाड़ रही है। हमारी जितनी भी फॉलोविंग है, वे सब ऑर्गेनिक हैं। हम किसी भी तरह का ऑडिट करवाने को तैयार हैं। फेक काम तो कांग्रेस करती है। 
- चेतन बरागटा, आईटी प्रमुख, हिमाचल भाजपा

‘इनकी 25 फीसदी फालोविंग फेक है, हमारी ज्यादातर जेनुइन’ 
ये सही है कि हिमाचल भाजपा के फेसबुक और ट्वीटर पर हमसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं, मगर इनकी जेनुइन फालोविंग कम है। हमारी एकदम सही है। इनके पास खुद को बूस्ट करने के कई हथकंडे हैं। 25 फीसदी इनकी फॉलोविंग फेक हैं। हमारी दो या तीन फीसदी ही ऐसी हैं। हमने इसे तीन-चार साल पहले ही शुरू किया है। ये लोग हमसे पहले शुरू कर चुके हैं। - राजेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख, कांग्रेस आईटी विभाग प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed