फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP complains of objectionable tweets against Congress

हिमाचल भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ की आपत्तिजनक ट्वीट की शिकायत

Mon, 18 Mar 2019 05:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP complains of objectionable tweets against Congress
फाइल फोटो

प्रदेश भाजपा महामंत्री और चुनाव प्रबंधन प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर ने निर्वाचन आयोग से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक आपत्तिजनक ट्वीट पर शिकायत की है। इसमें महिला से पिटते दर्शाए गए एक कर्मचारी नेता का वीडियो वायरल किया गया है।

विज्ञापन


उसे भाजपा का विधायक कहा गया है। भाजपा ने कहा कि यह सरासर झूठ है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि दोषियों के खिलाफ अविलंब आपराधिक मामला दर्ज कर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


भाजपा ने शिकायत में कहा कि कांग्रेस ने 2018 के एक पुराने वीडियो से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। यह वीडियो हमीरपुर में एक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपनी हार देख बौखलाहट में झूठ और फरेब का सहारा लेकर जनता को गुमराह करना चाहती है। कहा कि कांग्रेस को वीडियो की पूरी जानकारी होने के बावजूद एक सोची-समझी साजिश रचकर भाजपा, भाजपा के विधायक और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से की गई पोस्ट आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है और एक आपराधिक मामला भी है। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed