फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp changed strategy after shanta kumar refused to fight election

लोकसभा चुनाव: शांता के इंकार से बदलनी पड़ी रणनीति, रात भर चला मंथन

Sat, 23 Mar 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Mar 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp changed strategy after shanta kumar refused to fight election
फाइल फोटो

सांसद शांता कुमार के चुनाव मैदान से हटने के एलान करने के चलते भाजपा को कांगड़ा सीट पर रणनीति बदलनी पड़ रही है। शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में नए विकल्पों को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रदेश की दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बदलेगी। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर फोकस करते हुए इन सीटों से नए प्रत्याशी तय किए जाएंगे। संभावित है कि शनिवार को भाजपा के प्रदेश से कुछ प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में कांगड़ा-चंबा और शिमला सीट से प्रत्याशियों के चयन को लेकर खूब माथापच्ची हुई। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की टिकट लगभग तय है। मंडी से भी मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा के नाम पर सहमति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रामस्वरूप की दिल्ली में पैरवी कर चुके हैं। ऐसे में कांगड़ा-चंबा और शिमला सीट से प्रत्याशियों का चयन पार्टी के लिए मुश्किल भरा हो गया है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक जारी रही।

शनिवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। उधर, हिमाचल से भाजपा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर गुरुवार रात करीब ढाई बजे तक नई दिल्ली में मंथन हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मौखिक तौर पर माथापच्ची हुई। हिमाचल के नेता बैठक में भाग लेने के लिए शाम करीब छह बजे पार्टी कार्यालय पहुंच गए।

हिमाचल से पहले गोवा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कुछ अन्य राज्यों की बैठक हुई। रात करीब साढ़े 12 बजे हिमाचल की बैठक शुरू हुई। रात ढाई बजे तक चली बैठक में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों से संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। कांगड़ा से सांसद शांता कुमार के चुनाव नहीं लड़ने की सूचना भी बैठक में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed