फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp appointed narender bragta and vijay agnihotri as vice president

सरकार गठन के बाद भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, इनको सौंपी नई जिम्मेदारी

Fri, 30 Mar 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp appointed narender bragta and vijay agnihotri as vice president

प्रदेश की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी के काबिज होने के बाद संगठन ने पहली बार बदलाव किए हैं। कई पदाधिकारियों के मंत्री व अन्य अहम पद पर पदासीन होने के बाद संगठन ने असंतुष्ट चल रहे नेताओं को तरजीह दी है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रदेश उपाध्यक्ष सरवीण चौधरी के सरकार में शहरी विकास मंत्री बनने के बाद विधायक नरेंद्र बरागटा को प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया है। 
विज्ञापन


इसी तरह विपिन परमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद सुखराम चौधरी तथा रणधीर शर्मा के मुख्य प्रवक्ता बनने के बाद पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, रोहडू की शशिबाला तथा मंडी के प्रवीण शर्मा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद डलहौजी के विनोद महाजन को प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव नियुक्त किया है। वहीं, हरोली के प्रो. राम कुमार, चौपाल के शशिदत्त शर्मा और पूर्व विधायक बलदेव तोमर को प्रदेश प्रवक्ता बना दिया है। वहीं, रवि मेहता को शिमला संसदीय क्षेत्र का सह मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

भाजपा 6 को झंडा दिवस के रूप में मनाएगी स्थापना दिवस

himachal bjp appointed narender bragta and vijay agnihotri as vice president

भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को झंडा दिवस के रूप में बनाएगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही मंडल स्तर पर भी प्रभारियाें की नियुक्ति की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी। स्थापना दिवस के अवसर पर हर बूथ पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा और लोगों से भी स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की जाएगी।

इसके अलावा भाजपा 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हर मंडल पर सामाजिक न्याय दिवस (समरसता दिवस) मनाएगी। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री राम सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। हर मंडल में तीन-चार स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed