फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP and cm jairam thakur strategy for lok sabha election 2019 to hit himachal congress

कांग्रेसी दिग्गजों के सियासी दुर्ग भेदने का भाजपा ने खेला दांव

Thu, 18 Oct 2018 01:10 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Oct 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP and cm jairam thakur strategy for lok sabha election 2019 to hit himachal congress

कुछ महीनों के बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गजों के हलकों में निशाना साधा है। जयराम ने कांग्रेस के तीनों दिग्गज नेताओं वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सुक्खू के निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के सक्रिय नेताओं को ओहदे बांटकर एक तरह से हुंकार भरी है।

विज्ञापन


बुधवार को दुर्गाष्टमी पर पहले जयराम ने ज्वालाजी जाकर माथा टेका और फिर संगठन में सक्रिय दस नेताओं को ओहदे बांट दिए। बोर्डों-निगमों की कमान सौंपने से पहले तमाम समीकरणों को साधने का प्रयास साफ नजर आ रहा है। धूमल, सत्ती, शांता और नड्डा के करीबियों के अलावा संघ और संगठन से जुड़े ज्यादातर नेताओं को तरजीह दी गई है।

विज्ञापन

Himachal BJP and cm jairam thakur strategy for lok sabha election 2019 to hit himachal congress

भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव में मिशन रिपीट बड़ी चुनौती है। पिछली बार भाजपा ने मोदी लहर में चारों सीटें जीतीं। इस बार भी मुख्यमंत्री कोई सीट खोने का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। इसी चिंता से लंबा चिंतन कर उन्होंने ये थोक नियुक्तियां की हैं। आज बेशक कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह केवल विधायक की भूमिका में हैं, मगर अब भी प्रदेश कांग्रेस की धुरी वही हैं।

जिस गुड़िया कांड के कारण भी वीरभद्र सरकार सत्ता से बाहर हुई, उसी से प्रेरित होकर गठित सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष वीरभद्र के शिमला ग्रामीण हलके की नेत्री रूपा शर्मा बनाई गई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू इस बार नादौन से सिटिंग एमएलए विजय अग्निहोत्री को हराकर चुनाव जीते। पिछली बार विजय ने उन्हें हराया था। अब उनके घेराव को विजय एचआरटीसी के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Himachal BJP and cm jairam thakur strategy for lok sabha election 2019 to hit himachal congress

हरोली से राम कुमार की ताजपोशी मुकेश अग्निहोत्री को घेरने के लिए की गई है। राम कुमार ने भाजपा टिकट पर तत्कालीन उद्योग मंत्री मुकेश के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, रूपा शर्मा को किसी खेमे से नहीं जोड़ा जाता, मगर रामकुमार और विजय अग्निहोत्री दोनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की पसंद माने जाते हैं।

पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा और गणेश दत्त धूमल के नजदीकी रहे हैं। इंदौरा के निर्दलीय विधायक रहते भाजपा का दामन थामने वाले मनोहर धीमान को पिछली बार टिकट से वंचित रखा गया और उनके शांता से भी अच्छे संबंध हैं।

सूरत नेगी, दर्शन सैणी और बलदेव तोमर जयराम के विश्वासपात्र हैं। सूरत नेगी किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी और बलदेव तोमर शिलाई के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान की चुनाव में परेशानी बढ़ाने को पदों से नवाजे गए हैं। राम सिंह जनसंघ और केंद्रीय नेतृत्व में अच्छी पैठ वाले तथा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के करीबी हैं। उन्हें इसी का तोहफा मिला है। 

केंद्रीय नेतृत्व ने दी थी हरी झंडी, जैसा ठीक लगे करो 
बोर्डों-निगमों में इन नियुक्तियों के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम जयराम ठाकुर को फ्री हैंड दिया था कि उन्हें जैसा ठीक लगे, वैसा करो। इसी के चलते जयराम ठाकुर ने काफी सोच विचार के बाद ही यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed