फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal bilaspur news: leopard teeth missing during postmortem probe started

बिलासपुर: पोस्टमार्टम को ले जाते तेंदुए के दो दांत गायब, विभाग ने बैठाई जांच

Fri, 05 Aug 2022 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Aug 2022 10:30 AM IST
सार

पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि तेंदुए के मुंह के नीचे वाले दोनों बड़े दांत भी गायब हैं। वहीं ऊपर के हिस्से का एक दांत आधा टूटा हुआ मिला।

विज्ञापन
himachal bilaspur news: leopard teeth missing during postmortem probe started
शिकारियों ने गोली मारकर ली तेंदुए की जान - फोटो : संवाद

विस्तार

वन विभाग की निगरानी में पोस्टमार्टम को ले जाते हुए पशु चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही तेंदुए के दो दांत गायब हो गए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। जानवरों के अंगों की तस्करी की आशंका के बीच विभाग ने जांच बैठा दी है। दरअसल, बीते मंगलवार को भराड़ी के वन खंड निहारी के छंदोह में शिकारियों ने गोली मारकर करीब साढ़े सात फुट के एक तेंदुए को मार दिया था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को झाड़ियों से उठाकर सड़क पर लाया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। शिकारी तेंदुए के एक बड़े दांत को ले गए थे जबकि तीन दांत सही सलामत थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को गाड़ी में डालकर पोस्टमार्टम के लिए दधोल स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि तेंदुए के मुंह के नीचे वाले दोनों बड़े दांत भी गायब हैं।
विज्ञापन


वहीं ऊपर के हिस्से का एक दांत आधा टूटा हुआ मिला। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विभाग की निगरानी में तेंदुए के दो दांत कैसे गायब हो गए। तेंदुए का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत गोली लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के मुंह के नीचे वाले दोनों दांत गायब थे। ऊपर के हिस्से का एक दांत आधा टूटा हुआ था। मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर अनिल शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए विभागीय देखरेख में तेंदुए को ले जाया गया था। इस बीच उसके दांत कैसे गायब हुए, इसकी जांच विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed