{"_id":"639ca4a83b97da741f7d1e16","slug":"himachal-beat-haryana-by-an-innings-and-88-runs-in-the-first-ranji-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Cricket match: पहले रणजी मैच हिमाचल ने हरियाणा को पारी और 88 रनों से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Cricket match: पहले रणजी मैच हिमाचल ने हरियाणा को पारी और 88 रनों से दी मात
Fri, 16 Dec 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:32 PM IST
सार
बुधवार को शुरू हुए रणजी सीजन के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। हरियाणा की पूरी टीम 21वें ओवर में 46 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में चल रहे हिमाचल-हरियाणा के बीच रणजी मैच के तीसरे दिन ही हिमाचल ने जीत हासिल कर ली। हिमाचल ने हरियाणा को एक पारी और 88 रनों से मात दी। बुधवार को शुरू हुए रणजी सीजन के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। हरियाणा की पूरी टीम 21वें ओवर में 46 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई। हिमाचल से वैभव अरोड़ा ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। सिद्धार्थ शर्मा ने तीन, केडी सिंह ने दो और कप्तान ऋषि धवन ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
पहली बारी में बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने चार विकेट खोकर 487 रनों पर पारी घोषित कर हरियाणा की टीम से 441 रनों की लीड हासिल कर ली। हिमाचल के बल्लेबाज राघव धवन ने 182 रन और 137 रनों की शतकीय परियां खेलीं। हिमाचल के 441 रनों की लीड के पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 353 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए हिमाचल से कप्तान ऋषि धवन ने तीन, सिद्धार्थ, मयंक डागर और आकाश वशिष्ठ ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच में राघव धवन को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन