स्वाइन फ्लू की चपेट में आए विधानसभा अध्यक्ष बिंदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही समाप्त होने से पहले डॉ. बिंदल ने सदन में बताया कि कुछ देर पहले ही आईजीएमसी से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि वैसे मैं स्वस्थ हूं। दो दिन आराम करूंगा। उन्होंने लोगों से इस दौरान उनके संपर्क में न आने की अपील की। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी स्वाइन फ्लू होने की चर्चा थी। अब विधानसभा अध्यक्ष को स्वाइन फ्लू होने से सरकार की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं।
13 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
हिमाचल में वीरवार को स्वाइन फ्लू के 13 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को विभाग ने प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 28
सैंपल टांडा, आईजीएमसी और कसौली भेजे थे। प्रदेश में अब तक 394 लोगों की जांच में 140 को रोग की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक 16 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।