फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal : Assembly Speaker called all three independent MLAs on may 11

हिमाचल का राजनीतिक राग : विधानसभा अध्यक्ष ने तीनों निर्दलीय विधायकों को कल बुलाया, अपना पक्ष रखने को कहा

Fri, 10 May 2024 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 12:40 AM IST
सार

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि वे अपने स्टैंड पर बने हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष अगर अभी इस्तीफे मंजूर नहीं कर रहे हैं तो उन्हें कभी तो इन्हें मंजूर करना ही होगा। 

विज्ञापन
Himachal : Assembly Speaker called all three independent MLAs on may 11
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीनों निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर को 11 मई को शिमला बुलाया है। तीनों को 12 बजे बुलाकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


निर्दलीय विधायकों में देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं, मगर इन्हें राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर नहीं किया है। इस पर निर्दलीय विधायक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट गए हैं। हाईकोर्ट में तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में दोनों न्यायाधीशों की सहमति नहीं बनी। दोनों के अलग-अलग मत होने के चलते अब इस मामले को तीसरे न्यायाधीश सुनेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस विधायकों की ओर से इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के आग्रह के साथ एक याचिका दायर की गई है। कांग्रेस विधायकों ने इन निर्दलीय विधायकों के बारे में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को लिखा है कि इन्होंने भाजपा ज्वाइन की है, इसलिए इन पर दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाए। इसी के चलते इन तीनों विधायकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम अपने स्टैंड पर बने, अभी मंजूर नहीं हुए, कभी तो स्वीकृत करने होंगे इस्तीफे : होशियार सिंह
निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि वे अपने स्टैंड पर बने हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष अगर अभी इस्तीफे मंजूर नहीं कर रहे हैं तो उन्हें कभी तो इन्हें मंजूर करना ही होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed