फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly session: Jagat Negi said - Patwari's report will not be submitted with the recommendation of

विधानसभा सत्र: जगत नेगी बोले- विधायकों की संस्तुति के साथ नहीं लगेगी पटवारी की रिपोर्ट

Fri, 22 Dec 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अअमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अअमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

आपदा राहत किसी गलत व्यक्ति को नहीं दी जाएगी। अगर कहीं ऐसा है तो इसकी छानबीन होगी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि बहुत से सदस्यों ने मामला उठाया है कि पटवारी की रिपोर्ट होनी चाहिए। विधायक अगर कोई बात करेगा तो गलत बात नहीं करेगा। 

विज्ञापन
himachal Assembly session: Jagat Negi said - Patwari's report will not be submitted with the recommendation of
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायकों ने अगर आपदा राहत के लिए कोई संस्तुति की हो तो पटवारी की रिपोर्ट नहीं लगेगी। यह बात राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को सदन में शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से भारी बरसात के कारण हुए नुकसान पर सरकार की ओर से लाए गए पुनर्वास कार्यों पर नियम 130 के तहत लाई गई चर्चा का जवाब देते हुए कही। आपदा राहत किसी गलत व्यक्ति को नहीं दी जाएगी। अगर कहीं ऐसा है तो इसकी छानबीन होगी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि बहुत से सदस्यों ने मामला उठाया है कि पटवारी की रिपोर्ट होनी चाहिए। विधायक अगर कोई बात करेगा तो गलत बात नहीं करेगा। इस प्रावधान को वापस लिया जाना चाहिए। नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया। अधिसूचित मापदंडों के तहत केंद्र से वांछित आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

विज्ञापन


एक बात बड़ी स्पष्ट है कि सदन में विपक्ष के सदस्यों में से विचार-विमर्श के लिए बड़ा मुद्दा किसी ने नहीं उठाया। इसका मतलब यही हुआ कि आपदा के समय ठीक से काम हुआ है। नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच के सिवा कुछ नहीं कहती है। कुछ जगह पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने ठीक से काम नहीं किया है। यह मामला सरकार के ध्यान में है। नेगी ने कहा कि सभी प्रदेशों के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आपदा आई तो वहां केंद्र से मदद की गई। पर हिमाचल के लिए उचित सहायता नहीं आई। भाजपा विधायक विनोद कुमार ने कहा कि जिसकी ईंट भी नहीं हिली, वहां लाभ नहीं दिया गया। इस पर मंत्री जगत सिंह नेगी बोले कि इसे जांचा जाएगा।
विज्ञापन


कांगड़ी धाम की बात करने वाले प्रधानमंत्री को क्यों नहीं आई याद 
जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांगड़ी धाम या हिमाचल प्रदेश से लगाव की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने आपदा पर क्यों ध्यान नहीं दिया। केंद्र सरकार से हिमाचल को बहुत उम्मीद थी। केंद्र ने राज्य के मर्म पर नमक के सिवा कुछ नहीं लगाया। वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजनीतिक इच्छाशक्ति से आपदा में बहुत बेहतरीन प्रबंधन किया। उधर, सदन की बैठक 8:00 बजे तक बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed