फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Question Hour: Jagat Negi said 15,352 Pong Dam oustees were issued eligibility certificates

विधानसभा प्रश्नकाल: जगत नेगी बोले- पूर्वजों के समय सरकारी भूमि पर बनाए मकान नहीं होंगे स्थायी

Tue, 28 Mar 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद पात्रता अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Assembly Question Hour: Jagat Negi said 15,352 Pong Dam oustees were issued eligibility certificates
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में जिन लोगों, परिवारों ने पूर्वजों के समय सरकारी भूमि पर मकान बनाए हैं, उनको स्थायी नहीं किया जा रहा है। भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद पात्रता अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। दो-तीन बिस्वा योजना के तहत पात्रता अनुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन लोगों को भूमि प्रदान की जा रही है। बीते पांच वर्ष में कुल 487 पात्र लोगों-परिवारों को इस योजना के तहत भूमि दी गई है।

विज्ञापन


नई ग्राम पंचायतों में भर्ती होंगे सचिव, रोजगार सेवक
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नव सृजित 412 ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत सचिव के पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। नई पंचायतों के लिए पंचायत चौकीदार की श्रेणी के पद को सरकार ने सृजित नहीं किया है। कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए तीन पंचायतों पर एक ग्राम रोजगार सेवक की दर से कुल 124 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन


15,352 पौंग बांध विस्थापितों को जारी किए पात्रता प्रमाणपत्र
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि कुल 16,352 पात्र पौंग बांध विस्थापितों में से 15,352 पात्रता प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। अवैध कब्जों और पौंग बांध विस्थापितों की अन्य शिकायतों के निवारण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके माध्यम से शिकायतों को राजस्थान पुलिस को प्रेषित कर उनका निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि दूसरे चरण में हो रहे मुरब्बा आवंटन में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक निरीक्षण कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमेटी की ओर से मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, स्कूल, सड़क, अस्पताल, बिजली की उपलब्धता के बारे में अपनी निरीक्षण रिपोर्ट वर्ष 2021 में राजस्थान सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि हर माह आयुक्त उपनिवेशन के कार्यालय में मुरब्बा आवंटन के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मंत्री नेगी ने विधायक सुधीर शर्मा को पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करने से छूट चुके विस्थापितों के संदर्भ में जानकारी देने का आह्वान किया। 

काजा और केलांग डिपो को मिलेंगी दस नई बसें : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जल्द ही काजा और केलांग डिपो को दस नई बसें दी जाएंगी। कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अधिक बसें अभी सरकार नहीं दे सकती है। आने वाले समय में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचर लगाने के लिए भी जिला में जगह-जगह व्यवस्था करने को कहा जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने पुरानी हो चुकी 46 बसों को बदलने की मांग उठाई।


हिमाचल की ही सूचना मांगी है, यह ब्रह्मांड नहीं : सुरेश
भौरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने प्रश्नकाल के दौरान गत तीन वर्षों के दौरान जल शक्ति विभाग में ठेकेदारों के कारण अधूरे पड़े कार्यों का ब्यौरा मांगा। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक ने पूरे ब्रह्मांड की सूचना मांग ली है। इस जानकारी को एकत्र किया जा रहा है। विधायक को उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस पर विधायक ने कहा कि हिमाचल की ही सूचना मांगी है, यह ब्रह्मांड तो नहीं है। 
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट


ये भी पढ़ें: Himachal News: 25 ग्रामीण सड़कों के लिए नाबार्ड से 10273 लाख रुपये स्वीकृत, बैठक में मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed