फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Chances of rain and snowfall for three days, alert of hailstorm in state

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Tue, 28 Mar 2023 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 08:37 PM IST
सार

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम फिर बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update: Chances of rain and snowfall for three days, alert of hailstorm in state
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम फिर बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि अन्य भागों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मार्च को भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम खराब बना रह सकता है। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 9.2, भुंतर 7.2, कल्पा 1.0, धर्मशाला 11.2, ऊना 11.2, नाहन 14.1, केलांग माइनस 3.2, पालमपुर 8.0, सोलन 7.6, मनाली 4.0, कांगड़ा 11.0, मंडी 9.4, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 10.9, चंबा 10.6, डलहौजी 7.7, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 5.8, कुकुमसेरी माइनस 1.1, नारकंडा 3.7, रिकांगपिओ 4.0, धौलाकुआं 11.7, बरठीं 10.4, पांवटा साहिब 14.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
डलहौजी 13.9, चंबा 25.2, केलांग 8.3, धर्मशाला 22.2, कांगड़ा 25.6, भुंतर 25.3, हमीरपुर 27.6, सुंदरनगर 25.7, कल्पा 15.0, बिलासपुर 28.0, नारकंडा 12.5, शिमला 18.7, कुफरी 12.8, जुब्बड़हट्टी 20.1 और धौलाकुआं 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed