फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rs 10273 lakh sanctioned from NABARD for 25 rural roads

Himachal News: 25 ग्रामीण सड़कों के लिए नाबार्ड से 10273 लाख रुपये स्वीकृत, बैठक में मिली मंजूरी

Tue, 28 Mar 2023 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 05:35 PM IST
सार

25 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को नाबार्ड की परियोजना आंतरिक स्वीकृति समिति की मंगलवार को शिमला में हुई 117वीं बैठक में वित्तीय ऋण देने को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Rs 10273 lakh sanctioned from NABARD for 25 rural roads
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10273.82 लाख रुपये से 18 नई सड़कें बनाई जाएंगी और पुरानी सात सड़कों की मरम्मत होगी। 25 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को नाबार्ड की परियोजना आंतरिक स्वीकृति समिति की मंगलवार को शिमला में हुई 117वीं बैठक में वित्तीय ऋण देने को मंजूरी दी गई। मंडी, शिमला, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और चंबा की सड़कों को वित्तीय ऋण दिया गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा बजट जारी हुआ है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया है कि आरआईडीएफ के तहत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने यह राशि मंजूर की है।

विज्ञापन


आगामी 30 दिनों के भीतर इन सड़क परियोजनाओं को अंतिम रूप देकर इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और इनके रखरखाव के प्रति गंभीर है। ग्रामीण विकास और इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य भी है। इसके लिए प्रदेश में सड़क निर्माण व उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सड़क व अन्य विकास कार्य तय सीमा और निश्चित समय पर पूरे हों, इसके हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इन सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड के अधिकारियों और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed