{"_id":"66d84c19212f79a9b10474ce","slug":"himachal-assembly-question-hour-harshvardhan-chauhan-said-migration-and-closure-of-industries-is-not-in-the-c-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा प्रश्नकाल: हर्षवर्धन चौहान बोले- उद्योगों का पलायन और बंद होना सरकार के नियंत्रण में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा प्रश्नकाल: हर्षवर्धन चौहान बोले- उद्योगों का पलायन और बंद होना सरकार के नियंत्रण में नहीं
Wed, 04 Sep 2024 05:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:31 PM IST
सार
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इस मामले पर अनुपूरक प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल से उद्योग पलायन कर रहे हैं। सरकार इन्हें रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगों का पलायन और बंद होना प्रदेश सरकार के नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने यह जानकारी विधायक जनकराज और विधायक जीतराम कटवाल की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इस मामले पर अनुपूरक प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल से उद्योग पलायन कर रहे हैं। सरकार इन्हें रोक नहीं पा रही है। प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों को रिहायतें देना बंद कर दिया है। उन्होंने हिमाचल से पलायन होने वाली नामी कंपनियों के नाम गिनाए।
विज्ञापन
इस पर उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल में उद्योगपतियों को बिजली में रियायत की जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री से बात की गई है। अन्य राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में उद्योगपतियों को एक रुपये कम यूनिट में बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों का बंद होना सामान्य प्रक्रिया है। किसी को घाटा हो गया, या किसी का उद्योग नहीं चल रहा है। इसकी जानकारी सरकार को नहीं होती है। 100 उद्योगपतियों ने लीज पर उद्योग देने के लिए आवेदन किया है। 80 से 90 उद्योगपतियों के बिजली के मीटर कट गए है। यह जानकारी बिजली बोर्ड से ली गई है।
विज्ञापन