फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election result jairam thakur name for cm candidate

हिमाचल चुनावः सीएम पद के लिए उछला इस नेता का नाम, दिल्ली पहुंची बात!

Tue, 19 Dec 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Dec 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election result jairam thakur name for cm candidate

प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद भाजपा के एक दिग्‍गज नेता का नाम सीएम उम्‍मीदवार पद के लिए उछला है। सूत्रों की माने तो बात दिल्ली तक पहुंच गई है। इस दिग्‍गज नेता की जीत के साथ ही समर्थकों ने सीएम बनने के नारे भी लगा दिए है। 

विज्ञापन


छात्र राजनीति के बाद संगठन और पार्टी में तालमेल रखते हुए सिराज विस क्षेत्र से पांचवीं बार भाजपा का जीत का परचम लहराने वाले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर का नाम सीएम के दावेदारों की चर्चा में खूब उछल रहा है। 
विज्ञापन


खासकर सीएम पद के लिए घोषित प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद समर्थक जयराम को सीएम की ताजपोशी के लिए सशक्त उम्मीदवार मान रहे हैं। लंबाथाच कॉलेज में जयराम की जीत के साथ सीएम बनने के नारे भी जोर शोर से गूंजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिज्ञों समेत समर्थकों में ये चर्चा

himachal assembly election result jairam thakur name for cm candidate
राजनीतिज्ञों समेत समर्थकों में चर्चा है कि यदि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सीएम बनाया जाता है तो भाजपा में धूमल और नड्डा गुट की खेमेबाजी लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए घातक साबित हो सकती है।

पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को हमीरपुर के बजाय सुजानपुर से चुनाव लड़ाने पर भीतरी सरगर्मियां तेज रही हैं। पार्टी को यह भी डर है कि नड्डा को सीएम बनाने के बाद डैमेज का सामना भी करना पड़ सकता है।

लिहाजा आलाकमान बैलेंस बनाते हुए जेपी नड्डा की ताजपोशी के बजाय किसी दूसरे नाम पर विचार कर सकती है। दूसरी तरफ मंडी जिले में सुखराम परिवार को कांग्रेस से अलग करके कांग्रेस को चारों खाने चित करने में भी जयराम का हाथ अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी नामांकन के दिन सिराज में आयोजित जनसभा में जयराम ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कर चुके हैं। 

पूरे प्रदेश में बिगड़ी व्यवस्था सुधरेगी

himachal assembly election result jairam thakur name for cm candidate

कांग्रेस मुक्त करने का पीएम मोदी का सपना पूरा : रामस्वरूप 
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि छोटी काशी मंडी को कांग्रेस मुक्त करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हुआ है। मंडी में नौ सीटें और मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 में से 14 सीटें जीतकर पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। सीएम पद का बड़ा फैसला एक दो दिनों में हो सकता है। संसदीय बोर्ड में यह फैसला होगा।

जयराम ठाकुर ने जीत के बाद कहा कि सबसे पहले काम प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारना होगा। उन्होंने जीत के लिए सिराज की जनता का आभार जताया है। साथ ही कहा कि आलाकमान जो निर्णय करेगा, वह उसे मानेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed