फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election kangra amit shah hunkar rally

हिमाचल विस चुनाव: मिशन 60 प्लस के लिए अमित शाह यहां से भरेंगे चुनावी हुंकार

Fri, 22 Sep 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election kangra amit shah hunkar rally

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को कांगड़ा के नगरपालिका मैदान में युवा हुंकार रैली के जरिए सूबे में चुनावी हुंकार भरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जिला कांगड़ा में अपनी पहली जनसभा के जरिए शाह युवा शक्ति में मिशन साठ प्लस के लिए जोश भरेंगे, वहीं कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मंत्र भी देंगे।

विज्ञापन


सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में आने वाले 15 विधानसभा हलकों से होकर ही सत्ता का रास्ता जाता है, जिसे देखते हुए पार्टी हाईकमान कांगड़ा जिले को पूरी अहमियत दे रहा है। हुंकार रैली में प्रदेश भर से पार्टी दिग्गज और कार्यकर्ता जुटेंगे लेकिन सबसे अधिक फोकस कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र पर रहेगा।
विज्ञापन


जनसभा में शाह टिकट के चाहवानों को भी संदेश दे सकते हैं। सत्ता में वापसी के लिए अहम मुद्दों और पार्टी के अभियान की दशा-दिशा क्या होगी, इस पर भी युवा कार्यकर्ताओं से संवाद कर सकते हैं। अमित शाह वर्ष 2015 में धर्मशाला और इस साल मई में पालमपुर में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन मेें भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में युवा कार्यकर्ताओं के मन की बात भी शाह जानेंगे कि देवभूमि में किन मसलों पर पार्टी का चुनावी अभियान केंद्रित रहेगा और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए पार्टी के तरकश में कौन से तीर होंगे। 


जिस तरह पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पार्टी के फार्मूले ने भारी जीत का रास्ता प्रशस्त किया, शाह उसी फार्मूले को हिमाचल में भी लागू कर पार्टी को सत्ता में लाने की रणनीति बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed