फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election ex delhi cm sheila dixit pic in shimla

देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार : शीला दीक्षित

Mon, 06 Nov 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Nov 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election ex delhi cm sheila dixit pic in shimla

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में शीला दीक्षित ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता परेशान हो गई है। 

विज्ञापन



हर महीने गैस के दाम बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार महंगाई को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रधानमंत्री अधिकांश समय विदेशों के दौरे पर रहते हैं। देश में आकर विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते है। जबकि धरातल पर विकास होता नजर नहीं आ रहा। 
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकारों में देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहा लेकिन मोदी सरकार में यह सिलसिला थम गया है। उन्होंने पूछा कि यूपीए सरकार पर महंगाई को लेकर हल्ला मचाने वाली भाजपा अब क्यों खामोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। बिना सोचे समझे राहुल पर हमले कर रहे हैं। जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं की ओर से किया जा रहा है।

मंच पर रखे सिलेंडर, दाल, तेल, टमाटर और प्याज

himachal assembly election ex delhi cm sheila dixit pic in shimla

शीला ने कहा कि आज देश में राजनीति का स्तर गिर गया है। जनता से किए वायदे जुमले बन कर रह गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की जनता से विदेशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का वायदा किया था लेकिन सत्ता हासिल होने के बाद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। गुड़िया मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 

ऐसे में इस मसले पर सीबीआई या प्रधानमंत्री ही कुछ बता सकते हैं। केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियाें का दुरुपयोग कर रही है। प्रियंका वाड्रा के पति के खिलाफ मोदी सरकार ने कई आरोप लगाए लेकिन साक्ष्य कोई नहीं दिखाए। इसी तरह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी कई निराधार मामले बनाए गए हैं। 

केंद्र सरकार को महंगाई पर घेरने के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मंच पर सिलेंडर, दालों, तेल, टमाटर और प्याज को रखकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान शीला दीक्षित ने पूर्व यूपीए सरकार और वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में खाद्य वस्तुओं के तुलनात्मक आंकड़े भी पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed