फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election counting at 48 centres in the state

हिमाचल में कल आएंगे चुनाव के नतीजे, 48 मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Sun, 17 Dec 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Dec 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election counting at 48 centres in the state

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे सोमवार को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना के सभी 48 केंद्रों पर कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित कर ली गई है। 

विज्ञापन


वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला में रहकर मतगणना की पल-पल की जानकारी लेंगे। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल अवाहदेवी में अपनी कुल देवी के मंदिर में माथा टेकने के बाद हमीरपुर के सर्किट हाउस में रहकर नतीजों की जानकारी लेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर रिहर्सल कर ली गई है। 

विज्ञापन

खिली धूप में आएंगे नतीजे, 22 तक मौसम साफ

himachal assembly election counting at 48 centres in the state

सोमवार को मतगणना के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन शीतलहर के बाद सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

वहीं, शनिवार को प्रदेश के निचले इलाकों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा कल्पा में -3.0, धर्मशाला मेें 5.6, ऊना में 4.7, नाहन में 7.8, सोलन में 1.7, कांगड़ा में 3.4, मंडी में 5.2, बिलासपुर में 7.2, चंबा में 2.9, हमीरपुर में 6.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को मनाली में न्यूनतम तापमान -0.6 और केलांग में सबसे कम -8.7  डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed