फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress constituted committes for assembly election

हिमाचल विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की 6 कमेटियां, इनको सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 14 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress constituted committes for assembly election

प्रदेश में चुनावी महासमर का बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस पार्टी तेजी से हरकत में आ गई है। कांग्रेस ने प्रदेश के लिए चुनाव संबंधी कमेटियों का गठन कर दिया है। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद कुल 6 कमेटियों को गठन हुआ है। 

विज्ञापन


पहले स्‍थान पर हिमाचल प्रदेश चुनाव कमेटी है। यह कमेटी जिला कांग्रेस कमेटियों से प्रस्तावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेगी और इसके बाद यह नाम केंद्रीय कमेटी को भेजे जाएंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू  इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि वीरभद्र सिंह इसके सदस्य होंगे। 

विज्ञापन

चुनाव कमेटी में नेता शामिल

himachal assembly election congress constituted committes for assembly election

कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू को हिमाचल विस चुनाव के लिए चुनाव कमेटी का अध्यक्ष नियुक्‍त‌ किया है। जबकि सीएम वीरभद्र स‌िंह सहित आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, धनीराम शांडिल, हर्ष महाजन, गंगूराम मुसाफिर, हरभजन ‌सिंह भज्जी और राम नाथ शर्मा को सदस्य बनाया है। वहीं सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।

ये होंगे प्रचार कमेटी के अध्यक्ष

himachal assembly election congress constituted committes for assembly election

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष होंगे। जबकि राजेंद्र शर्मा संयोजक बनाए गए हैं और विप्लव ठाकुर सदस्य होंगी। इसके अलावा इसमें नीरज भारती, रामनाथ शर्मा, आदर्श सूद, तिलक राज, कुलदीप पठानिया, तरूण पाठक, गोपाल कृष्ण महंत, अतुल शर्मा, अमित भरमौरी, विशाल चंबयाल, नीरज नैय्यर, राजेंद्र ठाकुर, विवेक कुमार, अनूप रतन, शशि किरण, पीतांबर नेगी, हरिचंद शर्मा, हेमेंद्र ठाकुर, बृजराज ठाकुर, आईएन मेहता, सुधीर आजाद, इक्बाल मोहम्मद, ब्रिगेडियर राजेंद्र राणा, मनभरी देवी के साथ-साथ सभी जिलाध्यक्ष इसमें लिए गए हैं।

विज्ञापन

समन्वय कमेटी का इनको सौंपा जिम्‍मा

himachal assembly election congress constituted committes for assembly election

समन्वय समिति में सुशील कुमार ‌शिंदे अध्यक्ष, सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू को संयोजक बनाया है। जबकि वीरभद्र सिंह, रंजीत रंजन यादव, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, हर्ष महाजन, पुष्प राज शर्मा, यशवंत छाजटा, बुद्घ सिंह ठाकुर, नरेश चौहान शामिल है। 

चुनाव अभियान कमेटी
अभियान कमेटी में सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू को अध्यक्ष, विपल्व ठाकुर को संयोजक बनाया है। जबकि वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, धनीराम शांडिल, प्रतिभा सिंह, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, राकेश कालिया, आईडी लखनपाल, प्रो. चंद्रकुमार चौधरी सहित अन्य को सदस्य बनाया है।

इनको सौंपी घोषणा पत्र कमेटी की कमान

himachal assembly election congress constituted committes for assembly election

ठाकुर कौल सिंह को घोषणा पत्र कमेटी का अध्यक्ष जबकि सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू , वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, जगत ‌सिंह नेगी, आशा कुमारी, राजेश धर्माणी, हरीश जनारथा, रोहित ठाकुर, सुरेश कुमार और जस्टिस जेएस भल्ला को सदस्य तथा जीएस बाली को संयोजक बनाया गया है।

अनुशासन समिति
उधर पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एएन विद्यार्थी को बनाया गया है। इस कमेटी में कुलदीप कुमार, तिलकराज शर्मा और संजय अवस्थी को सदस्य लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed