फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election cm virbhadra singh contest polls from theog constituency

तो यहां से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 20 अक्तूबर को दाखिल करेंगे नामांकन

Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election cm virbhadra singh contest polls from theog constituency

सीएम वीरभद्र सिंह ने आखिरकार खुलासा कर दिया है क‌ि वे कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम ने बीते वीरवार को कहा था कि वह दो दिन के भीतर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे, लेकिन ठीक एक दिन बाद ही सीएम ने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 20 अक्तूबर को वीरभद्र सिंह 11 बजे ठियोग में एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वह ठियोग में चुनावी रैली करेंगे। 
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए सीट खाली की है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान की ओर से टिकट फाइनल होने की घोषणा अभी बाकी है लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से इस सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से‌ मिला ठियोग का प्रतिनिधिमंडल

himachal assembly election cm virbhadra singh contest polls from theog constituency

वीरभद्र सिंह अभी शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक है। बेटे विक्रमादित्य के लिए उन्होंने शिमला ग्रामीण सीट छोड़ी है। ठियोग का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल वीरवार को प्रदेश औद्योगिक विभाग निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि ठियोग उनके लिए नया इलाका नहीं है। यह इस क्षेत्र से भली भांति परिचित है। वह इस हलके के चप्पे चप्पे से वाकिफ  हैं। उन्होंने कहा कि जब 1962 में महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उस समय ठियोग उस हलके का हिस्सा था।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कृष्णा कुमारी, बीडीसी नारकंडा की अध्यक्ष मीना शर्मा और उपाध्यक्ष श्यामा शर्मा, बीसीसी ठियोग के महासचिव संजय भंडारी, उपाध्यक्ष सुनील खाची, प्रधान परिषद के अध्यक्ष अमर सिंह समेत कई प्रधान और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अर्की से लड़ने पर लगा विराम

himachal assembly election cm virbhadra singh contest polls from theog constituency

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कांग्रेस हाईकमान को भी पत्र लिखकर अवगत कराया कि वीरभद्र सिंह ठियोग से बेहतर प्रत्याशी हो सकते हैं। इससे पहले यह भी चर्चा हो रही थी कि सीएम वीरभद्र सिंह अर्की विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन वीरभद्र सिंह के ठियोग विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सभी तरह की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed