फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election bjp finalised list of top contender for ticket

भाजपा ने तय की टिकट के टॉप दावेदारों की सूची, इस दिन जारी होगी पहली लिस्ट

Sat, 14 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election bjp finalised list of top contender for ticket

भाजपा ने प्रदेश की 68 विधानसभाओं से टॉप तीन दावेदारों को सूचीबद्ध कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा चुनाव समिति की चंडीगढ़ में हुई बैठक में प्रत्येक विधानसभा सीट पर तीन प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक में पार्टी ने सर्वेक्षण रिपोर्टों, ब्लॉक और जिला से आई रिपोर्टों के साथ सांसदों के फीडबैक को पैनल चयन का आधार बनाया है। चुनाव समिति शनिवार को दिल्ली रवाना होगी। केंद्रीय नेतृत्व को पैनल सौंपने के बाद 14 अक्तूबर को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। 
विज्ञापन


हालांकि, शनिवार को प्रधानमंत्री का बिहार का प्रस्तावित दौरा है, ऐसे में उनके लौटने के बाद शाम तक ही बैठक हो सकती है। भाजपा में टिकटों पर निर्णय के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इससे पहले श्री नयना देवी में समिति की पहली बैठक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम निर्णय संसदीय बोर्ड लेगाः सत्ती

himachal assembly election bjp finalised list of top contender for ticket

इसमें तकरीबन चालीस सीटों पर मंथन हुआ था। सभी मौजूदा विधायकों के नाम हर सीट से भेजे जाने वाले पैनल में शामिल करने का निर्णय लिया गया। पहली बैठक के निर्णयों को आगे बढ़ाते हुए नेताओं ने सभी 68 सीटों पर चर्चा की। 

हर सीट से तीन नामों के पैनल पर चर्चा हुई। तय होने वालों नामों को ब्लॉक और जिलों से मिलने वाले फीडबैक के साथ सर्वेक्षणों से जोड़कर देखा गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सहित सांसद और अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई। संसदीय बोर्ड की बैठक का समय तय नहीं हुआ है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को दिल्ली आमंत्रित किया है। प्रत्याशी सूची पर अंतिम निर्णय संसदीय बोर्ड में तय होगा। चुनाव समिति केवल संभावित नामों की सूची देता है।

पहली सूची में 50 सीटों पर हो सकता है फैसला

himachal assembly election bjp finalised list of top contender for ticket

प्रधानमंत्री का शनिवार को बिहार का दौरा है। पीएम सुबह बिहार जा रहे हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में उनकी मौजूदगी अहम रहती है, ऐसे में उनके लौटने पर ही नई दिल्ली में प्रत्याशी सूची पर मंथन हो सकता है।

प्रदेश के नेता शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शाम 6.30 बजे बोर्ड बैठक हो सकती है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पार्टी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दे। पहली सूची में लगभग 50 सीटों पर नाम होने की संभावना है। 

बैठक में यह रहे मौजूद
प्रदेश चुनाव प्रभारी थापर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, विधायक रणधीर शर्मा, राजीव बिंदल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed