फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 women polling 6 percent more than men

महिलाओं ने फिर मारी बाजी, पुरुषों के मुकाबले किया अधिक मतदान

Sat, 11 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 women polling 6 percent more than men

हिमाचल विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मतदान करने में महिलाओं ने बाजी मारी है। पुरुषों के मुकाबले करीब छह फीसदी अधिक महिलाएं वोट डालने निकलीं। बीते दिन हुए मतदान में प्रदेश में कुल 4988367 में से 3721367 मतदाताओं ने वोट डाला।

विज्ञापन


इनमें 1810687 पुरुष और 1910680 महिलाएं शामिल थीं। पुरुषों की अपेक्षा एक लाख ज्यादा महिलाएं वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंचीं। महिलाओं का मतदान 77.76 और पुरुष मतदाताओं का आंकड़ा 71.53 फीसदी रहा। साल 2012 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1683278 और महिला मतदाताओं की संख्या 174114 रही थी।
विज्ञापन


हिमाचल में सत्ता की चाबी हमेशा महिलाओं के हाथ रही है। राजनीतिक दल इसे भली भांति जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं से इस बार 5 फीसदी अधिक मतदान करने की अपील की थी। चुनाव घोषणा पत्र में भी महिलाओं को लुभाने के लिए कई वायदे किए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, गुड़िया मामले को राजनीतिक रंग देने के बावजूद शिमला जिले में महिलाओं की मतदान प्रतिशत्तता पुरुषों के मुकाबले कम रही। कोटखाई में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले 5 फीसदी कम मतदान करने पहुंची।

महिलाओं को डिस्टिंक्शन, पुरुष फर्स्ट डिवीजन पास

himachal assembly election 2017 women polling 6 percent more than men

2017 के विस चुनाव की परीक्षा में महिला मतदाताओं ने डिस्टिंक्शन हासिल की। पुरुषों को फर्स्ट डिवीजन से संतोष करना पड़ा। सोलन की दून विस सीट पर सबसे ज्यादा 89.58 फीसदी महिलाओं ने वोट किया, जबकि सबसे कम संख्या शिमला शहरी सीट पर 64.38 रही। हरोली विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 11.87 फीसदी अधिक मतदान किया।

एक दर्जन सीटों पर 80 फीसदी पहुंचा आंकड़ा 
सूबे की एक दर्जन से ज्यादा सीटें ऐसी भी रहीं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या 80 फीसदी से ऊपर रही। दून में 89.58, नालागढ़ में 86.55, बल्ह में 83.77, श्री नयनादेवी में 85.05, ज्वालामुखी में 82.15, नगरोटा में 84.23, कांगड़ा में 82.79, गगरेट में 82.03, मंडी में 83.67, सिराज में 83.46 और नाहन में 82.60 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट दिया। 

यहां पुरुषों से पिछड़ गईं महिलाएं
चौपाल में 4 ठियोग में 5, कसुमप्टी में 1, जुब्बल कोटखाई में 5, रामपुर में 1, रोहडू में 4 प्रतिशत कम महिलाओं ने वोट डाले। पच्छाद में भी तीन फीसदी कम महिलाएं वोट डालने निकलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed