फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 virbhadra singh seat arki

हिमाचल चुनाव: इस हॉट सीट पर कांग्रेस जश्न मनाने को तैयार, बन रही धाम

Mon, 18 Dec 2017 08:03 AM IST
अक्षेरश शर्मा/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
अक्षेरश शर्मा/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन) Updated Mon, 18 Dec 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 virbhadra singh seat arki

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से हॉट बनी सोलन की अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जश्न की तैयारी की है। कांग्रेस पार्टी यहां कुनिहार में करीब दस हजार लोगों के लिए धाम का इंतजाम कर रही है।

विज्ञापन


साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम मतगणना के साथ-साथ पूरा दिन चलता रहेगा। कांग्रेस यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जीत को पक्का मान रही है।
विज्ञापन


यही वजह है जो पार्टी ने विशेष इंतजाम परिणाम आने से पूर्व ही शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जीत पर महाराजा पद्म सिंह स्टेडियम कुनिहार में धाम होगी। सुबह 10 बजे से स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाएगा। इसमें प्रदेश के नामी कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार लोगों के लिए बनेगी धाम

himachal assembly election 2017 virbhadra singh seat arki

अर्की विधान सभा क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों के लिए धाम का इंतजाम किया गया है। राज्य पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर वीरभद्र सिंह की जीत को लेकर उत्साहित है। दूसरी ओर अर्की में भाजपा भी अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त है।

मंडल अध्यक्ष बाबू राम पंवर ने बताया कि रतन पाल सिंह की जीत तय है। भाजपा यह सीट भारी बहुमत से जीतेगी। जीत का जश्न अर्की में मनाया जाएगा व जीत के पश्चात 2 क्विंटल लड्डुओं को सभी समर्थकों में बांटा जाउगा।

जिसका ऑर्डर अर्की में दिया गया है। धाम का कार्यक्रम बाद में अर्की विधान सभा के कार्यकर्ताओं के लिए पपलोटा में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed