फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 rebellion major problem for bjp and congress

डैमेज कंट्रोल में छूटे बड़े नेताओं के पसीने, बागी मानने को तैयार नहीं

Thu, 26 Oct 2017 01:23 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 rebellion major problem for bjp and congress

भाजपा और कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल का खेल दिग्गजों की साख से जुड़ गया है। अगर बागी नहीं मानते हैं तो उसका खामियाजा उनके सियासी आकाओं को झेलना पड़ सकता है। शांता और धूमल सरीखे नेता भी डैमेज कंट्रोल के दबाव में हैं। भाजपा के 13 बागियों में से पालमपुर में प्रवीण शर्मा ही बड़ी चुनौती हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक  रामलाल तक से मिलने को प्रवीण तैयार नहीं है। चंबा में सिटिंग विधायक बीके चौहान से भी लगातार वार्ता हो रही है। उधर, कांग्रेस ने बागियों को मनाने का जिम्मा बाहरियों को दिया है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जादू ही काम आया है। हालांकि पार्टी अभी भी शिमला और रामपुर में बगावत को शांत नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


प्रत्याशी चयन के बाद से दोनों ही दलों में टिकट नहीं मिलने से असंतुष्टों की बड़ी फौज बगावत पर उतर आई। नामांकन के अंतिम दिन तक दोनों ओर के 26 बागी मैदान में शेष रहे। बीते 48 घंटों में दोनों दलों के सियासी रणनीतिकारों ने बगावत को थामने के लिए हर दांव चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय को मिशन डैमेज कंट्रोल पर लगाया। रूठों को मनाने की असल परीक्षा पालमपुर, चंबा, फतेहपुर, कसुम्पटी और श्री रेणुका जी विधानसभा में है। सूत्रों की माने तो बुधवार तक पालमपुर, चंबा को छोड़ शेष 11 बागियों को मना लिया गया है।

भाजपा का बागी प्रवीण पर अटका पेच

himachal assembly election 2017 rebellion major problem for bjp and congress

पालमपुर में भाजपा के लिए इंदु गोस्वामी को बगावत से बचाने में पार्टी के पसीने छूट गए हैं। भाजपा बागी प्रवीण शर्मा मानने को तैयार नहीं है। सूत्रों की माने तो आखिरी दिन राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने पालमपुर की बगावत का मामला अपने हाथ में ले लिया है।

प्रवीण के लिए उनके पास  अच्छा ऑफर भी बताया जा रहा है, लेकिन प्रवीण उनसे मिलने को तैयार नहीं है। बुधवार को रामलाल ने शांता कुमार को प्रवीण से मुलाकात करवाने को कहा, लेकिन प्रवीण ने मिलने से इंकार कर दिया।

प्रवीण इंदु गोस्वामी के लिए किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हैं, जबकि इंदु को सुरक्षित करने के लिए पार्टी दिग्गजों ने हर दांव चल दिया है।

शिमला और रामपुर कांग्रेस की चुनौती
बागियों को साधने में कांग्रेस की रणनीति में एक बार फिर धुरी वीरभद्र सिंह ही हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों हरीश रावत और भूपेंद्र हुड्डा को डैमेज कंट्रोल का जिम्मा दिया। दोनों अनुभवी नेता बागियों से संपर्क साध रहे हैं।

माल रोड पर एक निजी होटल में बागियों से मुलाकात के बाद अंतिम फैसला हॉली लॉज में हो रहा है। पार्टी के लिए नालागढ़, शिमला शहर, भोरंज, द्रंग, मनाली और रामपुर में निर्दलीय उतरे बागियों चुनौती बने हुए हैं।

नालागढ़, भोरंज और मनाली में डैमेज कंट्रोल कामयाब रहा है, लेकिन शिमला में हरीश जनारथा और रामपुर में सिंघी राम बड़ी चुनौती है। दोनों ही नेताओं से कोई दौर की वार्ता हो चुकी है। जनारथा ने बैकफुट पर आने से इनकार कर दिया है, जबकि सिंघी राम भी अड़े हुए हैं।

धामी, कौशल और बावा को मनाने में कांग्रेस कामयाब

himachal assembly election 2017 rebellion major problem for bjp and congress
हरदीप बावा - फोटो : File Photo

कांग्रेस टिकट न मिलने से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे नेताओं को मनाने का सिलसिला जारी है। 13 में से 3 बागी नेताओं धर्मवीर धामी, प्रेम कौशल और हरदीप बावा को मनाने में कांग्रेस कामयाब हो गई है। तीनों निर्दलीय उम्मीदवार 26 अक्तूबर को अपना नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मैदान छोड़ेंगे और उनके पक्ष में काम भी करेंगे।

मनाली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार धर्मवीर धामी ने चुनाव मैदान छोड़ने की बात स्वीकारी है। दो दिन पहले उनकी पार्टी में वापसी हुई है। मंगलवार तक वह मैदान छोड़ने की स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी प्रेसवार्ता में धामी के नामांकन वापस लेने की बात कही।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कौशल भी मैदान छोड़ने को तैयार हो गए हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हरदीप बावा भी नामांकन वापस ले रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

चौहान ने कहा कि टिकट न मिलने से पार्टी के नेता असंतुष्ट हो गए थे। इसके चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। बातचीत के बाद अधिकांश बागी नेता मान गए हैं जबकि वीरवार तक शेष नाराज नेताओं को मना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed