फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 rajiv bindal and ajay solanki story

मां काली का आशीर्वाद लेकर मतगणना केंद्र जाएंगे कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी

Mon, 18 Dec 2017 08:09 AM IST
पंकज तन्हा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 18 Dec 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 rajiv bindal and ajay solanki story

चुनाव परिणाम से पहले नेता अपने-अपने ईष्ट देवताओं की शरण में जाएंगे। नाहन से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल और कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी कालीस्थान मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लेने के बाद मतगणना केंद्र का रुख करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, पार्टी के कार्यालयों में भी चुनाव परिणामों के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए एलईडी का प्रबंध किया जा रहा है। मतगणना से एक दिन पूर्व अमर उजाला ने भाजपा और कांग्रेस के कार्यालयों का मुआइना कर माहौल को आंका। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


चुनावी सर्वेक्षणों में भाजपा की जीत के दावों के बाद भले ही भाजपाईयों का उत्साह चरम पर है। लेकिन कांग्रेसियों ने भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। सुबह करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना को लेकर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना को लेकर रणनीति के साथ ही काउंटिंग एजेंटों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कांग्रेसी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन देश में ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की खबरों को लेकर भी कांग्रेसी चिंतित दिखे। कार्यकर्ता ईवीएम मशीनों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपने सुझाव देते दिखाई दिए।

बिंदल लेंगे महामाई का आशीर्वाद

himachal assembly election 2017 rajiv bindal and ajay solanki story
राजीव बिंदल - फोटो : फाइल फोटो

ईवीएम मशीन में खराबी आने पर क्या करना है। किस तरह से मतों की गिनती के दौरान चौकन्ना रहना है। इस पर मंथन हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी ने बताया कि मतगणना वाले दिन वह सुबह सबसे पहले पूजा अर्चना करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लेकर मतगणना केंद्र की ओर रवाना होंगे।

दोपहर करीब 12.30 बजे अमर उजाला टीम भाजपा कार्यालय पहुंची। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमघट दिखाई दिया। जबकि अंदर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अलग-अलग चर्चाओं में व्यस्त दिखाई दिए। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल दो पुलिस कर्मियों के साथ चर्चा में मशगूल नजर आए। पीछे दो कार्यकर्ता नई एलईडी लगाने में जुटे थे।

पूर्व पार्षद अजय बंसल ने बताया कि मतगणना के लिए इस एलईडी को लगाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तथा नाहन से डॉ. बिंदल की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।

पुलिस कर्मियों को निपटाकर डॉ. बिंदल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उनका गले लगाकर स्वागत किया। बिंदल ने बताया कि वह मतगणना वाले दिन सुबह तैयार होकर सबसे पहले महामाई का आशीर्वाद करेंगे। उसके बाद कार्यालय फिर मतगणना केंद्र का रूख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed