फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 polling in minus 5 degree celsius temperature

हिमाचल विस चुनावः यहां माइनस 5 डिग्री तापमान में वोट डालेंगे मतदाता

Tue, 31 Oct 2017 11:50 AM IST
अशोक राणा /अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
अशोक राणा /अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति) Updated Tue, 31 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 polling in minus 5 degree celsius temperature

हिमाचल प्रदेश में कुछ ऐसे अति दुर्गम कबायली इलाके हैं, जहां इस बार विधानसभा चुनाव में मतदाता माइनस पांच डिग्री तापमान में वोट डालेंगे। भले ही नौ नवंबर को बर्फबारी के आसार कम हैं, लेकिन इन उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश के कबायली जिले लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा का पांगी, कांगड़ा का छोटा-बड़ा भंगाल, शिमला का डोडरा क्वार और सिरमौर का हरिपुरधार क्षेत्र बर्फीले इलाकों में आता है। लाहौल स्पीति में इन दिनों माइनस तीन डिग्री तापमान चल रहा है। 
विज्ञापन


साफ मौसम के बावजूद अगले दस दिनों में पारा माइनस पांच डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हिमाचल में 1998, 2003 और 2007 के विधानसभा चुनावों में खराब मौसम को देखते हुए दो चरणों में मतदान हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 में पूरे प्रदेश में फरवरी माह में चुनाव हुए थे जबकि दुर्गम इलाकों में जून महीने में मतदान हुआ था। 2003 में भी फरवरी और जून जबकि 2007 में नवंबर और दिसंबर माह में वोटिंग हुई। 

कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां के लोग मतदान में खासी रुचि दिखाते हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 73.51 फीसदी मतदान हुआ जबकि लाहौल जिले में 75.68 और किन्नौर में 74.16 फीसदी मतदान हुआ। 

2007 में भी लाहौल में 73.08 फीसदी लोगों ने वोट डाले जबकि प्रदेश की मतदान प्रतिशतता 71.61 थी। रिटर्निगिं अधिकारी एवं एसडीएम केलांग कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि जिला के कई रिहायशी इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है।

दुनिया का सबसे ऊंचाई पर मतदान केंद्र हिक्किम

himachal assembly election 2017 polling in minus 5 degree celsius temperature

लाहौल स्पीति के हिक्किम में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र है। यह क्षेत्र 15 हजार फीट (4572 मीटर) की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस मतदान केंद्र में इस बार 325 से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। यहां अकसर रात का तापमान माइनस 5 डिग्री के आसपास रहता है। 

पांगी एक नजर में 
- जनजातीय क्षेत्र पांगी 1601 वर्ग किलोमीटर के परिक्षेत्र में फैला है
- कबायली क्षेत्र पांगी की 17 पंचायतों में कुल 18868 आबादी है 
-35 पोलिंग बूथ। हेलीकाप्टर से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें भेजी जाएंगी

लाहौल और किन्नौर एक नजर में

himachal assembly election 2017 polling in minus 5 degree celsius temperature

लाहौल
- करीब 13 हजार वर्ग किमी के दायरे में फैला है लाहौल स्पीति विधानसभा हलका। यहां मतदान किसी चुनौती से कम नहीं है। 92 मतदान केंद्र हैं। यहां की आबादी 22900 है। 
- रविवार रात घाटी के तोद, म्याड़ और चंद्रावैली में पारा शून्य से करीब तीन डिग्री नीचे तक रिकार्ड किया गया। जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 2 डिग्री रहा। 
- लाहौल के 80 और स्पीति उपमंडल के 90 फीसदी मतदान केंद्रों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। 
- 22 हजार वोटरों वाले इस विधानसभा हलके में ग्यू पोलिंग बूथ से बुजुंड बूथ करीब 450 किमी दूर है।


किन्नौर 

कुल पोलिंग स्टेशन -125
मतदाता-55018
पुरुष मतदाता-27704
महिला मतदाता- 27314
नए मतदाता-1260
- देश का पहला मतदाता 100 वर्षीय श्याम शरण नेगी भी किन्नौर जिले के कल्पा से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed